Live

Jharkhand Election Result Live: झारखंड में दो चरणों में मतदान के बाद आज परिणाम का दिन है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 81 सीटों वाली विधानसभा में 41 सीटों पर चुनाव लड़ा और बाकी सीटें अपने सहयोगियों – कांग्रेस (30 सीटें), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) (6) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (4) को दीं।
विपक्षी भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि उसके सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने 10, जनता दल (यूनाइटेड) ने दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक सीट पर चुनाव लड़ा। मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है, ऐसे में सबकी नजरें परिणाम पर टिकी है। नीचे पढ़ें चुनाव नतीजे सबसे तेज…
2024-11-23 08:51:14 pm
2024-11-23 04:32:42 pm
2024-11-23 04:19:04 pm
2024-11-23 01:05:49 pm
2024-11-23 11:50:53 am
2024-11-23 11:36:52 am
2024-11-23 10:59:06 am
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, झामुमो नेता महुआ माझी रांची विधानसभा क्षेत्र से पीछे चल रही हैं।
2024-11-23 09:56:06 am
महागठबंधन 15 सीटों पर आगे चल रहा है (जेएमएम 5, कांग्रेस 5, आरजेडी 3, सीपीआई (एमएल) (एल) 2)
एनडीए 10 सीटों पर आगे चल रहा है (बीजेपी 7, एजेएसयूपी 3)
जेएलकेएम 1 पर आगे चल रहा है
अन्य और निर्दलीय 1 पर आगे चल रहे हैं
2024-11-23 09:24:32 am
रांची: जेएमएम विधायक मनोज पांडेय ने कहा, "झारखंड की जनता हेमंत सोरेन के दोबारा मुख्यमंत्री बनने का बेसब्री से इंतजार कर रही है, जेएमएम 50 से ज्यादा सीटें जीतेगी"
2024-11-23 09:22:19 am
#JharkhandAssemblyElections2024 और #MaharashtraElection2024 की मतगणना पर भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, "शुरुआती रुझान आज अंतिम रुझान बन जाएंगे...चुनावों के दौरान, मैंने कई जगहों का दौरा किया और मैंने देखा कि जब पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैलियां हुईं, तो बड़ी भीड़ उमड़ी। आज इसका नतीजा ईवीएम में दिख रहा है क्योंकि 'कमल' के निशान को जीत मिल रही है...महाराष्ट्र में भी महायुति सरकार सत्ता में आएगी..."
2024-11-23 08:54:23 am
वोटों की गिनती जारी है। रांची के एक मतगणना केंद्र से दृश्य।
2024-11-23 08:39:21 am
रांची: #JharkhandElection2024 की मतगणना को लेकर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा, "परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। जनता ने 'महागठबंधन' के प्रत्याशियों को अपना समर्थन, प्यार और आशीर्वाद दिया है। झारखंड की जनता ने बता दिया है कि वे 'बटोगे तो काटोगे' जैसे नारे लगाने वालों को स्वीकार नहीं करने वाली है...भाजपा लोकसभा में दावा करती थी कि उन्हें 400 सीटें मिलेंगी। स्थिति यह है कि सरकार बैसाखी के सहारे चल रही है। झारखंड में भाजपा 7-8 सीटों से सिमट जाएगी। किसी रिसॉर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। झारखंड की यह धरती बहुत सख्त है और भाजपा लगातार 'ऑपरेशन लोटस', ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई के जरिए इस धरती को गिराने की कोशिश करती रही है..."
2024-11-23 08:37:41 am
2024-11-23 08:22:47 am
INDIA को 4 सीटों पर आगे है तो वहीं NDA 10 सीटों पर आगे है
2024-11-23 07:46:08 am
2024-11-23 07:23:38 am