
up police
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार देर रात 17 जिला अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके पहले शुक्रवार देर रात योगी सरकार ने 25 आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे। राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में आइएएस और आईपीएस अफसरों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सुलतानपुर, बाराबंकी, चित्रकूट, अंबेडकरनगर जिलाधिकारी सहित 17 आईएएस अफसरों का शनिवार देर रात तबादला कर दिया गया। चित्रकूट के आइएएस विशाख को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है और सहारनपुर के कमिश्नर को हटा दिया गया।
जिन आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं-
1. आइएएस विशाख को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है जो इसके पहले चित्रकूट के डीएम थे।
2. शिवाकांत द्विवेदी को प्रतीक्षारत रखा गया है।
3. आदर्श सिंह को बाराबंकी जिले की कमान सौंपी गई है।
4. एनपी सिंह को आजमगढ़ का डीएम बनाया गया है।
5. सी इंदुमती को सुलतानपुर का डीएम बनाया गया है।
6. सेल्वा कुमारी विशेष सचिव ग्राम विकास बनाई गईं हैं।
7. उदय भान त्रिपाठी विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाए गए है।
8. सुरेश कुमार विशेष सचिव ग्राम विकास बनाए गए है।
9. शेषमणि पांडे को चित्रकूट का डीएम बनाया गया है।
10. ओम प्रकाश आर्य को सिद्धार्थनगर की डिप्टी बनाया गया है।
11. राजेश कुमार मिश्रा को अंबेडकरनगर का डीएम बनाया गया है।
12. जगत राज को माध्यमिक शिक्षा परिषद का सचिव बनाया गया है।
13. कनक त्रिपाठी को आजमगढ़ का कमिश्नर बनाया गया है।
14. संजय कुमार को सहारनपुर मंडल का आयुक्त बनाया गया है।
15. दिव्य प्रकाश गिरी प्रयागराज का अपर आयुक्त आबकारी बनाया गया है।
16. कुणाल सिल्कू विशेष सचिव नगर विकास बनाए गए है।
17. चंन्द्र विजय सिंह को फिरोजाबाद का डीएम बनाया गया है।
Updated on:
13 Jun 2019 06:12 pm
Published on:
08 Jun 2019 10:17 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
