1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में 365 दिन में 170 छुट्टियां, पटेल जयंती पर भी अवकाश

अब यूपी सरकार ने कुर्मियों को लुभााने के लिए एक नई छुट्टी का ऐलान कर दिया है। ये छुट्टी सरदार पटेल के जयंती के मौके पर की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ankur Dwivedi

Oct 30, 2015

up map

up map

अनिल के अंकुर
लखनऊ.
यूपी में छुट्टी की राजनीति सिर चढ़कर बोल रही है। यहां छुट्टी की सियासत हो रही है। यही कारण है कि हर सरकार अपने अपने कार्यकाल में छुटिटयां बढ़ा देती है। यदि सप्ताह में सिर्फ पांच दिवसीय काम करने वाले कर्मचारियों की सारी छुट्टियों को जोड़ दिया जाए तो यूपी में एक कर्मचारी 365 दिन में 170 दिन छुट्टी पर रहता है।


33 से बढ़कर 40 हुए सार्वजनिक अवकाश

अब यूपी सरकार ने कुर्मियों को लुभााने के लिए एक नई छुट्टी का ऐलान कर दिया है। ये छुट्टी सरदार पटेल के जयंती के मौके पर की गई है। इस तरह यूपी में 33 सार्वजनिक अवकाश से बढ़कर 40 अवकाश हो गए हैं। ये सभी सातों छुटिटयां अखिलेश सरकार द्वारा घोषित की गई है।


सातों छुटिटयां इस प्रकार है

नसादराज जयंती

कर्पूरी ठाकुर जयंती

महाराणा प्रताप जयंती

चंद्रे शेखर जयंती

ख्वाजा मोईद्दीन चिस्ती अजमेर उर्स

सरदार पटेल और नरेद्र देव जयंती


यूपी के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर एक नजर
यूपी के सरकारी कर्मचारियों के सभी अवकाशों को देखा जाए तो एक कर्मचारी साल में 170 दिन छुट्टी पर रहता है। इसमें 17 निबंधित अवकाश हैं। इन अवकाशों में से दो वह कभी भी ले सकता है। तीन लोकल अवकाश होते हैं। 100 छुट्टियां शनिवार और रविवार की होती हैं। 14 कैजुअल यानि कि आकस्मिक अवकाश होते हैं। इसके अलावा 30 दिन का मेडिकल अवकाश कर्मचारी अपने सेवा काल में मिलता है। इस प्रकार एक साल में एक कर्मचारी केवल 170 दिन ही काम करता है।