8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला सचिवालय कर्मी से दिनदहाड़े 2.68 लाख रुपये की लूट- देखें CCTV में कैद हुई घटना

इस संबंध में एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज का पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sudhir Kumar

•

Updated: 26 Oct 2016, 6:15 PM IST

Loot in Hasanganj

Loot in Hasanganj

लखनऊ. पिछले साल 27 फरवरी 2015 को हसनगंज थानाक्षेत्र के बाबूगंज में ट्रिपल मर्डर के दौरान 50 लाख रुपये की लूट के मामले में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची थी कि बुधवार को फिर बाइक सवार बदमाशों ने ठीक उसी तर्ज पर दिनदहाड़े लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने एक महिला सचिवालय कर्मचारी से 2.68 लाख रुपये लूट कर सनसनी मचा दी। बाइक सवार दो बदमाश वारदात को अंजाम देकर आईटी चौराहे की तरफ भाग गए और पुलिस ड्यूटी से गायब रही।

लूट की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुट गए हैं। आये दिन शहर में हो रही लूट और डकैती की घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता और हाईटेक होने के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है। इस संबंध में एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज का पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
देखें वीडियो-

जानकारी के मुताबिक, महानगर के 102 सचिवालय कॉलोनी में रहने वाली सिंधु यादव (40) सचिवालय में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी हैं। उनके पति रामजीत यादव बलिया में खेती किसानी करते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसका एक पैर प्लास्टिक उसको किसी को 3 लाख रुपए देने थे। उसके यूको बैंक की विवि शाखा में 2.70 लाख रुपये पड़े थे इसमें से उसने 2.68 लाख रुपये निकाल कर अपने बैग में रख लिए।
Loot in Hasanganj
10 हजार रुपये वह एसबीआई के एटीएम से निकलने गई लेकिन उसमें से रुपये नहीं निकले तो वह दूसरे एटीएम पर जा रही थी। तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के गेट नंबर एक के सामने उसका बैग लूट लिया और आईटी चौराहे की तरफ भाग गए। पीड़िता ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े हुई लूट की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी हसनगंज सुरेश यादव ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है।