2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार चलाना सीख रहे व्यापारी के नाबालिग बेटे ने दो महिलाओं को रौंदा, पुलिस ने किया खुलासा

यूपी की राजधानी लखनऊ में कार चलाना सीख रहे व्यापारी के नाबालिग बेटे ने दो महिलाओं को रौंद दिया। घटना निशातगंज स्थित पेपरमिल कॉलोनी की है। पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया है। आइए जानते हैं...  

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Apr 03, 2024

Minor Driving Accident in Lucknow

लखनऊ में भीषण हादसे में दो महिलाओं की मौत के बाद मचा कोहराम।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह भीषण हादसा हुआ था। लखनऊ के निशातगंज क्षेत्र स्थित पेपरमिल कॉलोनी से सहरी के बाद दो महिलाएं कहीं जा रही थीं। इसी बीच अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया था। दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने चालक समेत कार को अपने कब्जे में ले लिया था। फिलहाल कार चालक पुलिस की हिरासत में है।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही वाहन चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान 65 साल की शाहिदा बानो और 42 साल की शबनम के रूप में हुई थी। दोनों महिलाएं पेपरमिल कॉलोनी की रहने वाली बताई गई। सहरी के बाद दोनों महिलाएं कहीं जाने के लिए घर से निकली थीं।

पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि महिलाओं को टक्कर मारने वाला एक बिजनेसमैन का नाबालिग बेटा है। जो लखनऊ में कार चलाना सीख रहा था। इसी दौरान कार बेकाबू हो गई और उसने महिलाओं को रौंद दिया। वह महिलाओं को 200 मीटर घसीटते हुए ले गए और फिर कार दुकान में घुसा दी।

Story Loader