18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवा पर 20-20, प्रियंका के भगवा बयान पर सियासी बवाल

-भगवा में हिंसा और रंज का कोई स्थान नहीं: प्रियंका-योगी का जवाब जनहित में किया भगवा धारण-अखाड़ा परिषद भी नाराज, कहा ऐसे कटाक्ष से बचें-साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा-नाम में फिरोज जोड़ लें प्रियंका

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

Dec 31, 2019

भगवा पर 20-20, प्रियंका के भगवा बयान पर सियासी बवाल

भगवा पर 20-20, प्रियंका के भगवा बयान पर सियासी बवाल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भगवा को लेकर जंग छिड़ गयी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए भगवा पर टिप्पणी कर नयी आफत मोल ले ली है। इसके बाद अब यूपी में तेरा हिंदुत्व बनाम मेरा हिंदुत्व पर चर्चा चल पड़ी है। योगी आदित्यनाथ ने ट्विट कर प्रियंका को घेरने की कोशिश की। उन्होंने लिखा-जो संन्यासी को जनकल्याण से रोकेगा उसे दंड मिलेगा। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव ने आधी रात को ही ट्विट किया- ऊं ह्रीं क्लीं चामुंडाय...।

मंगलवार की सुबह होते-होते प्रियंका भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गयीं। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा- प्रियंका नकली गांधी हैं और उन्हें अपने नाम के साथ अपने दादा फिरोज गांधी का नाम जोडकऱ लिखना चाहिए। उन्होंने कहा-प्रियंका गांधी भगवा रंग का अर्थ नहीं समझ सकतीं क्योंकि वह नकली गांधी हैं।

भाजपा ने टिप्पणी की। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह लौटकर भगवा पर आ गयीं। उनका ध्यान सिर्फ मुसलमान,संविधान और भगवा पर ही है। प्रदेश सरकार में मंत्री और पार्टी के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा- प्रियंका को भी भगवा पहनना चाहिए। जबकि, साधु-संतों की सबसे बड़ी संंस्था अखाड़ा परिषद भी प्रियंका के विरोध में उतर आयी।

भगवा शब्द के इस्तेमाल को गलत बताते हुए अखाड़ा परिषद ने कहा- प्रियंका को ऐसा कटाक्ष नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा-योगी जी ने देश हित में भगवा धारण नहीं किया है। इसके पहले प्रियंका गांधी ने यूपी में हिंसा पर बोलते हुए कहा था-भगवा में हिंसा और रंज का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा था, 'यूपी के सीएम योगी ने भगवा धारण किया है। भगवा आपका नहीं है, यह हिंदू धर्म का है, जिसमें हिंसा और रंज का कोई स्थान नहीं है।