17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए 2019 में कब है होली, ज्योतिषाचार्य ने बताई होली की सही तारीख और महत्व

साल 2019 में होली कब है : सभी लोग दुश्मनी को भुलाकर बड़े धूमधाम से मनाएंगे होली, जानिए जानें होली क्यों मनाई जाती है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

Mar 08, 2019

2019 mein holi kab hai

जानिए 2019 में कब है होली, ज्योतिषाचार्य ने बताई होली की सही तारीख और महत्व

लखनऊ. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, वसंत ऋतु में आने वाला रंगो का त्यौहार महाशिव रात्रि के बाद चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। प्रतिपदा एक साथ दो होने पर दिन को ही धुलंडी के तरीके से मनाया जाता है। होली हिन्दू धर्म में साल का पहला सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। यूपी के मथुरा बरसाने और आस पास के गांवों में महीनों पहले से ही होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। मथुरा और बरसाने की होली प्रसिद्ध भी है और खास भी।

होली को आनंद और उल्लास का पर्व माना गया है, रंगो से भरे बसंत ऋतु के इस फेस्टिवल में लोग लाल, पीले, हरे, गुलाबी आदि रंगों से होली खेलकर खुशनुमा माहौल बनाते हैं। इस दिन बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी होली के त्यौहार का भरपूर मजा लेते हैं। रंगो का त्यौहार होली भारतीय और नेपाली लोगों का पसंदीदा त्यौहार है।

होली 2019 में कब है (2019 Mein Holi Kab Hai)

यूपी के सभी लोग इंतजार कर रहे हैं कि इस साल होली कब हैं (2019 Mein Holi Kab Hai)। बता दें कि 2019 में होली की तारीख 21 मार्च और दिन गुरूवार है। इस दिन उत्तर प्रदेश के सभी लोग आपसी दूरियों को भुलाकर होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाएंगे और होली के त्योहार का रंग बिरंगे रंगों के साथ पूरा आनन्द उठाएंगे। होली के त्यौहार को वसन्तोत्व के रूप में भी मनाते है।

होली क्यों मनाते हैं

वसन्तोत्सव या होली वसंत ऋतु के आने पर का स्वागत करने के लिए मनाते हैं। साथ ही रबी की फसल के तैयार होने की खुशी में यूपी के सभी किसान होली के त्यौहार को मनाते हैं। यूपी के लोगों का होली को मनाने का मुख्य उद्देश्य केवल बुराई को खत्म करके एक दूसरे से अच्छे संबंध बनाना और प्रेम-भाईचारे के साथ रहने की सीख देना है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि जब होली के एक दिन पहले होलिका का दहन हुआ तब बुराई पर अच्छाई की विजय हुई थी। होलिका दहन के साथ बुराई खत्म होने की खुशी में उसके दूसरे दिन रंगों के साथ एक उत्सव मनाया गया था। तभी से उस उत्सव को होली नाम दे दिया गया। तभी से हरसाल होली मनाने की परम्परा चली आ रही है।

होली का महत्व

होली के त्यौहार का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। इस दिन सभी लोग अपनी पुरानी दुश्मनी भुलाकर आपस में एक दूसरों को रंग लगाकर होली की बधाई देते हैं और खुशियां मनाते हैं। होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें सभी लोग की एक दूसरे प्रति सारी बुराइयां खत्म हो जाती हैं। इसलिए होली का महत्व सबसे अधिक होता हैं।