30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sainik Schools: रक्षा मंत्रालय ने 21 नए सैनिक स्कूलों को दी मंजूरी, यूपी मेें खुलेंगे इतने

इन स्कूलों की स्थापना NGO, निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में होगी। ये स्कूल छठवीं क्लास से शुरू होंगे। देश भर में पार्टनरशिप मोड में सरकार ऐसे 79 और नए सैनिक स्कूल खोलेगी। इसके माध्यम से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सैन्य बलों में भर्ती और बेहतर भविष्य निर्माण की सुविधा देना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 27 Mar 2022, 10:38 AM IST

Sainik Schools: रक्षा मंत्रालय ने 21 नए सैनिक स्कूलों को दी मंजूरी, यूपी मेें खुलेंगे इतने

Sainik Schools: रक्षा मंत्रालय ने 21 नए सैनिक स्कूलों को दी मंजूरी, यूपी मेें खुलेंगे इतने

Sainik Schools: देश भर में 21 नये सैनिक स्कूलों की स्थापना को मंजूरी मिल गयी है। जानकारी के मुताबिक ये स्कूल देशभर में स्थापित किए जाएंगे और वर्तमान में संचालित स्कूलों से अलग होंगे। इस बात की जानकारी शनिवार को रक्षा मंत्रालय ने दी। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, ये नए स्कूल मौजूदा सैनिक स्कूलों से अलग होंगे। इन 100 स्कूलों को खोलने के पीछे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य छात्रों को नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत क्वालिटी एजुकेशन और सेना में शामिल होने सहित करियर के बेहतर अवसर प्रदान करना है। ये 21 स्कूल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर-नगर हवेली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना में खोले जाएंगे।

आपको बता दें कि इन स्कूलों की स्थापना NGO, निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में होगी। ये स्कूल छठवीं क्लास से शुरू होंगे। देश भर में पार्टनरशिप मोड में सरकार ऐसे 79 और नए सैनिक स्कूल खोलेगी। इसके माध्यम से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सैन्य बलों में भर्ती और बेहतर भविष्य निर्माण की सुविधा देना है। इसके साथ ही यह फैसला निजी क्षेत्र को सरकार के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण और युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: Holidays in April And Summer Vacation: अप्रैल में हैं इतनी छुट्टियाँ, जानिए कब से शुरू हो रही हैं गर्मी की छुट्टियाँ

सोसाइटी के तहत काम करेंगे ये स्कूल

देश भर के लिए मंजूर ये नये सैनिक स्कूल, संबंधित शिक्षा बोर्डों के एफिलिएशन के अलावा, सैनिक स्कूल सोसाइटी के दायरे में रहकर काम करेंगे और सोसायटी की ओर से निर्धारित नियमों का पालना भी करेंगे।

यूपी के इन जिलों में खुलेंगे स्कूल

इन नये स्कूलों के उत्तर प्रदेश में झांसी, मैनपुरी, अमेठी और बागपत में खुलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: प्राइमरी स्कूल के बच्चों के अभिभावकों के खाते में डाले जाएंगे 1100 रुपये, जानिए वजह

लड़कियों को भी मिलेगा प्रवेश

नये सत्र यानि कि 2022-23 के शैक्षणिक कैलेंडर से सैनिक स्कूलों में लड़कियों को भी एडमिशन मिलेगा। सरकार ने इस बात की पुष्टि सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष की थी। सरकार की ओर से बनाए जाने वाले नए सैनिक स्कूल संबंधित शिक्षा बोर्डों से संबद्ध होंगे साथ ही सैनिक स्कूल सोसायटी से संबद्ध होंगे।