
27 August Sunday weather report
Weather Update: उत्तर प्रदेश में रविवार 27 अगस्त को दिनभर तेज धूप निकली रहेगी। मौसम साफ रहेगा। आसमान में बादलों की आवा-जाही अभी लगी रहेगी लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 27 अगस्त के लिए बारिश का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम धीरे-धीरे नम से शुष्क हो रहा है। जिसके कारण तापमान में वृद्धि हो रही है और उमस से लोग बेहाल हो रहे हैं।
आज गर्मी से भरा रहने वाला है। तापमान में गिरावट हवा चलने से आई है पर मौसम में उमस बरकरार रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। इसके अलावा बादलों की आवाजाही भी आसमान में रहेगी। यूपी में इस समय 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं। वहीं आज एक बार फिर ह्यूमिडिटी 98 प्रतिशत है। इससे लोगों को उमस से दो चार होना पड़ रहा है। IMD की माने तो अगले कुछ दिनों में बूंदा-बांदी हो सकती है पर तेज बारिश का दौर अब खत्म हो चुका है।
इन जिलों में है बारिश की संभावना
IMD ने आजमगढ़ सहित मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगनज, सिद्धर्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, अम्बेडकरनगर, फैजाबाद, गोंडा, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, पीलीभीत, शाजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर में Yellow Alert, 24 घंटे के लिए जारी किया है।
Published on:
27 Aug 2023 08:55 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
