
लखनऊ के 1,407 घरों का किया निरीक्षण
लखनऊ के सभी इलाकों से 34 डेंगू के मरीज मिले। वहीं 9 घरों में मच्छर जनित स्थिति में पाए जाने पर संबंधितों को नोटिस जारी किया गया। सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि अलीगंज, चिनहट और इन्दिरा नगर इलाके में सर्वाधिक पांच-पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। चन्दर नगर व टूडियागंज के चार-चार व सरोजनी नगर तथा सिल्वर जुबली का तीन-तीन मरीज डेंगू संक्रमित निकला। वहीं ऐशबाग के दो एवं मलिहाबाद, एन के रोड तथा रेडक्रॉस के एक-एक मरीज की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई।
लखनऊ के 1,407 घरों का किया निरीक्षण
लगभग 1407 घरों एवं आस-पास मच्छर जनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान 9 घरों में मच्छर जनित स्थिति में पाए जाने पर संबंधितों को नोटिस जारी किया गया।
इन जगहों पर कराई गई फागिंग
डेंगू रोग पर प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीमों के माध्यम से अस्तबल चारबाग मौलवीगंज, पीर बक्का राजाजीपुरम, काशी राम कॉलोनी नियर उमराव माल, हुसडिया गॉव प्राथमिक विद्यालय विनीत खण्ड, आजाद नगर तिराहा नियर प्रिया टेन्ट हाउस आलमबाग, जल निगम जोन-6, सेक्टर-9 इन्दिरा नगर अरविंदो पार्क सनराइज अपार्टमेंट मानसरोवर योजना आशियाना के आस-पास लार्वा फागिंग कराया।
Published on:
05 Nov 2023 09:02 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
