20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरमणि त्रिपाठी बने उत्तर प्रदेश बालक जूनियर हैंडबाल टीम के कप्तान

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में होगी 44वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबाल चैंपियनशिप

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Mar 27, 2022

अमरमणि त्रिपाठी बने उत्तर प्रदेश बालक जूनियर हैंडबाल टीम के कप्तान

अमरमणि त्रिपाठी बने उत्तर प्रदेश बालक जूनियर हैंडबाल टीम के कप्तान

लखनऊ। विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में होने वाली 44वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए चयनित उत्तर प्रदेश की जूनियर बालक हैंडबाल टीम का कप्तान अमरमणि त्रिपाठी को बनाया गया है। टीम की घोषणा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रहे प्रशिक्षण शिविर की समाप्ति के बाद की गई।

उत्तर प्रदेश हैंडबाल एसोसिएशन के चेयरमैन डा.सुधीर एम.बोबडे (आईएएस) व महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने टीम को आगामी चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि विजयवाड़ा में 31 मार्च से 5 अप्रैल तक होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की तैयारियों को देखते हुए पूरा विश्वास है कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
टीम सोमवार को रवाना होगी। टीम के कप्तान अमरमणि त्रिपाठी, उपकप्तान कार्तिक, कोच मो.इरफान व मैनेजर विवेक शुक्ला बनाए गए है। उत्तर प्रदेश की टीम 2020 में छत्तीसगढ़ में हुई पिछली चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रही थी। यूपी टीम सोमवार को रवाना होगी।

उत्तर प्रदेश की चयनित टीम:-

गोलकीपर : अमर मणि त्रिपाठी-कप्तान (देवरिया), विजय यादव (अयोध्या), प्रदीप (लखनऊ), राइट बैक : उपेंद्र (लखनऊ), शशि शंकर मिश्रा (देवरिया), अमान (सहारनपुर), सेंटर बैक : सुमित (सुल्तानपुर), शुभम सिंह (लखनऊ), लेफ्ट बैक : निहाल (अयोध्या), हरिनाथ (आजमगढ़), सुरजीत (बस्ती), राइट विंग : प्रदीप भारद्वाज (आजमगढ़), रजनीश कुमार (अयोध्या), लेफ्ट विंग : कार्तिक-उपकप्तान (गोरखपुर), रोहन (लखनऊ),दिनेश (वाराणसी), पिवोट : अमन भारती (लखनऊ), रजनीश यादव (वाराणसी), टीम कोच: मो.इरफान, मैनेजर : विवेक शुक्ला

इसे भी पढ़े: तेजस्विनी सिंह उत्तर प्रदेश सीनियर महिला हैंडबाल टीम की कप्तान

इसे भी पढ़े: सिक्योरिटी हंटर्स ने जीता अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

इसे भी पढ़े: एशियन जूनियर महिला हैंडबाल चैंपियनशिप में भारत का पदक जीतना तय