31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी आईडी पर सिम कार्ड बेचने के आरोप में 5 गिरफ्तार

Fake ID and SIM: साइबर जालसाजों और अपराधियों को फर्जी आईडी पर सिम कार्ड बेचने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को आज गिरफ्तार किया गया| गिरफ्तार किए गए लोगों ने फर्जी आईडी बनाकर कानून तोडऩे वालों को महंगे दामों पर सिम कार्ड बेचे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahima Soni

•

Updated: 1 Oct 2021, 6:43 PM IST

फर्जी आईडी पर सिम कार्ड बेचने के आरोप में 5 गिरफ्तार

फर्जी आईडी पर सिम कार्ड बेचने के आरोप में 5 गिरफ्तार

लखनऊ.Fake ID and SIM: साइबर जालसाजों और अपराधियों को सिम कार्ड बेचने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को आर्मी इंटेलिजेंस (लखनऊ), स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (नारकोटिक्स) और करेली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। सदस्यों को गुरुवार को शहर में लाल कॉलोनी के पास अपराधियों को सिम बेचते समय गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब एक हजार सिम और जाली दस्तावेज बरामद किए हैं।

गिरफ्तार हुए लोगों की पहचान

गिरफ्तार लोगों की पहचान अब्दुल खालिद, श्रीराम चौरसिया, जीशान अहमद, विकास केसरवानी और कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।

कैसे करते थे लोगों को गुमराह

इंस्पेक्टर (करेली) अनुपम शर्मा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने फर्जी आईडी बनाकर कानून तोडऩे वालों को महंगे दामों पर सिम कार्ड बेचे है। उन्होंने उनके तौर-तरीकों को बताते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने गुमराह करने वाले एक मोबाइल ऐप के साथ फर्जी आईडी बनाने और साइबर अपराधियों और अन्य लोगों को सिम बेचने में माहिर हैं। उन्होंने एक ही आईडी पर कम से कम दो सिम कार्ड बेचे है। एक ग्राहक को उसकी मूल आईडी के साथ एक सिम बेचने और उसे सक्रिय करने के बाद, वे उसी ग्राहक को यह कहते हुए कॉल करता था कि 'उनकी आईडी, जो उन्होंने सिम के लिए जमा की थी, गायब हो गई थी और सिम कार्ड को सक्रिय करने के लिए दूसरी आईडी की जरूरत है।' यह गिरोह एक प्रमुख सेलुलर प्रदाता कंपनी के सिम कार्ड बेचने के लिए फर्जी आईडी बनाने में भी माहिर था। वे साइबर अपराधियों और एक शहर स्थित कॉल सेंटर को नकली सक्रिय सिम की आपूर्ति कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Hathiya Nakshatra Raining causes Flood & Winter: बाढ़ और ठंड लेकर आती है हथिया नक्षत्र की बारिश