script5 Simple steps get out from credit card debt easily | निकलना चाहते हैं क्रेडिट कार्ड के कर्ज से बाहर, तो आजमाइये ये तरीका, आराम से उतर जाएंगे सारे लोन | Patrika News

निकलना चाहते हैं क्रेडिट कार्ड के कर्ज से बाहर, तो आजमाइये ये तरीका, आराम से उतर जाएंगे सारे लोन

locationलखनऊPublished: Jan 13, 2022 02:12:09 pm

Submitted by:

Vivek Srivastava

अक्सर ऐसा होता है कि लोग अपनी इनकम और खर्च में ताल मेल नहीं बैठा पाते। जिसकी वजह से वो कर्ज के जाल में फँस जाते हैं। क्रेडिट कार्ड से ज्यादा खरीदारी करना भी तब महंगा पड़ जाता है। जब हम उसका भुगतान समय पर नहीं कर पाते और इंटरेस्ट रेट बढ़ता जाता है। जिससे सिबिल स्कोर खराब होने लगता है।

5 Simple steps get out from credit card debt easily
5 Simple steps get out from credit card debt easily
इन्दिरानगर इलाके के रहने वाले शशिकान्त सिंह ने क्रेडिट कार्ड इतनी शॉपिंग कर ली कि उनका कर्ज बेहद बढ़ गया। अब आलम ये है कि वो महीने का मिनिमम पे भी नहीं चुका पा रहे। दरअसल ये कहानी सिर्फ शशिकान्त की ही नहीं है बल्कि ऐसे हजारों और लाखों लोग हैं जो बिना सोचे-समझे शॉपिंग करने की वजह से इस तरह के कर्ज और लोन के जाल में फंस जाते हैं। फिर चाह कर भी जल्दी इससे निकल नहीं पाते। ये सच भी है कि इस तरह के कर्ज के जाल से निकलना आसान भी नहीं होता। वजह ये है कि अगर आपने क्रेडिट कार्ड के कर्ज का पूरा भुगतान एक साथ नहीं किया है तो उसपे आपको हर महीने ज्यादा ब्याज देना पड़ता है। तो आइये हम आपको आज बताते हैं कि इस कर्ज के मकड़जाल से कैसे निकलें।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.