23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल यूपी में, जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा मेला कहां लगता है?

क्या आप जानते हैं कि कई मायनों में उत्तर प्रदेश पूरी दुनिया में सबसे आगे है। जी हां, दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं जो सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही हैं। चाहे वो ऐतिहासिक इमारतों की बात हो या किसी धार्मिक स्थल की।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Nov 30, 2022

kumbh.jpg

दुनिया का सबसे बड़ा मेला प्रयागराज का कुंभ मेला है। यहां पर गंगा-यमुना और सरस्वती का संगम है। यहां देश-विदेश से करोड़ाें लोग स्‍नान करने के लिए आते हैं। कुंभ मेला 12 साल में एक बार लगता है। जबकि माघ महीने में हर साल मेला लगता है।

taj.jpg

इतना तो आप जानते होंगे कि दुनिया का सातवां अजूबा ताज महल है। ताज महल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में मौजूद है। साल 2007 में ताजमहल को दुनिया के सात नए अजूबों में शामिल किया गया था। ताज महल का निर्माण पाँचवें मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी सबसे प्रिय बेगम मुमताज महल के लिए हुआ था।

city.jpg

अगर हम दुनिया के सबसे बड़े स्कूल की बात करें, तो वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ में है। द गार्डियन के मुताबिक, दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ में स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) स्कूल है। इसकी जानकारी गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुकी है। इस स्कूल में 45 हजार से भी अधिक बच्चे पढ़ते हैं।

varanasi_1.jpg

शहरों और नगरों में बसाहट के आधार पर एशिया का सबसे प्राचीन शहर वाराणसी को माना जाता है। इसमें लोगों के निवास के प्रमाण 3000 साल से अधिक पुराने हैं। हालांकि कुछ विद्वान इसे 4000 साल पुराना तो कुछ इसे करीब 5000 साल पुराना मानते हैं।

sarnath.jpg

बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग आपको दुनिया में हर जगह देखने को मिल जाएंगे। क्या आपको पता है कि, इसके प्रसार की शुरुआत उत्तर प्रदेश से ही की गई थी। गौतम बुद्ध ने पहला उपदेश सारनाथ में दिया था। सारनाथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित है।