5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#HappyBirthdayRG : कांग्रेस युवराज राहुल गांधी की ये 5 वायरल फोटो, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोंरी

आज पत्रिका डॉट कॉम की ओर से राहुल गांधी कि उन 5 वायरल फोटो के बारे में बतायेंगे, जिन्होंने मीडिया में जमकर सुर्खियां बंटोरी।

2 min read
Google source verification

image

Rohit Singh

Jun 19, 2016

rahul gandhi

rahul gandhi

लखनऊ।
कांग्रेस युवराज सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में
रहते हैं। आज पत्रिका डॉट कॉम की ओर से राहुल गांधी कि उन 5 वायरल फोटो के
बारे में बतायेंगे, जिन्होंने मीडिया में जमकर सुर्खियां बंटोरी।


पहली फोटो


rahul gandhi

इस फोटो में राहुल गांधी अपनी भांजी मिराया के साथ दिखाई पड़ रहे हैं। वीरभूमि पर स्वर्गीय राजीव गांधी की श्रद्धांजलि
सभा में प्रियंका वाड्रा की बेटी मिराया और मामा राहुल की ये फोटो सोशल
मीडिया पर छाई रही। इस फोटो में राहुल और मिराया एक-दूसरे का हाथ देख रहे
थे। ऐसा लग रहा था मानो वे पूछ रहे हों... बताओ हम दोनों में कौन ज्यादा
गोरा है?

दूसरी फोटो

rahul gandhi

ये फोटो 2014 के संसद के मानसून सत्र की है, जब राहुल गांधी संसद में सो रहे थे। ये फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

तीसरी फोटो

rahul gandhi

साल 2015 में पुद्दुचेरी में आई बाढ़ के दौरान राहुल गांधी ने यहां का दौरा किया। राहुल गांधी के पुद्दुचेरी दौरे के
वक्त इस फोटो को लेकर विवाद शुरू हो गया था। कथित तौर पर वायरल फोटो में
राहुल के साथ वी नारायणसामी हाथ में चप्पल उठाए नजर आए। हाल ही में नारायण
स्वामी के पुद्दुचेरी का सीएम बनने पर भी यह फोटो वायरल हुई थी।


चौथी फोटो

rahul gandhi

फोटो अमेठी की है, यहां राहुल चुनाव प्रचार के दौरान एक साधारण आदमी की तरह
खाना खाते हुए कैमरे में कैद हुए थे। इस फोटो ने सोशल मीडिया पर काफी
सुर्खियां बटोरीं थीं और सादगी के लिए राहुल गांधी की काफी तारीफ़ हुई थी।


पांचवी फोटो

rahul gandhi

हाल ही में जेएनयू प्रेसिडेंट कन्हैया के साथ राहुल की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।



ये भी पढ़ें

image