20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका की अगुआई में 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने किया FB Live, कहा- अब जनता करेगी सही-गलत का फैसला

- प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर योगी सरकार के खिलाफ छेड़ा महाभियान- भाजपा की राजनीति ने मानवता को कुचला : कांग्रेस

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

May 21, 2020

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी के संदेश पर 21 मई को आज राजीव गांधी की पुण्‍यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फेसबुक लाइव किया और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी का विरोध किया

लखनऊ. यूपी की सीमा से बसों को वापस बुलाने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर योगी सरकार के खिलाफ महाअभियान छेड़ दिया है। प्रियंका गांधी के संदेश पर 21 मई को आज राजीव गांधी की पुण्‍यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फेसबुक लाइव किया और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी का विरोध किया। कांग्रेस पार्टी से जारी प्रेसनोट में कहा गया कि पैदल चलते श्रमिकों, गर्भवती स्त्रियों की पीड़ा को देखते हुए श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने 1000 बसों की व्यवस्था की। इन बसों से लगभग 92000 श्रमिक तीन दिन में अपने घर पहुंच जाते। बसें वापस लौट गईं। श्रमिक पैदल चलते रहे। यूपी की भाजपा सरकार ने इन बसों को रोक दिया। न केवल इन बसों को रोका गया बल्कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा की राजनीति ने मानवता को कुचलने का काम किया है।

कांग्रेस ने कहा कि इस आपदा के दौरान हमारे लिए पहले मानवता है फिर राजनीति। इसी सिलसिले से कांग्रेस पार्टी ने 67 लाख लोगों तक मदद पहुंचाई है। बाहर फंसे लोगों को मदद का काम भी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर श्रमिकों के घर वापस आने का किराया भरने का काम भी कांग्रेस पार्टी ने किया है। भाजपा सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए सहायता रोके जाने से हम पीछे नहीं हटने वाले। मुकदमे लगाने से हम डरने नहीं वाले। हम दुगुनी लगन से लोगों की सेवा में जुटेंगे।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि आज का फेसबुक लाइव जनान्दोलन है। हम लोकतांत्रिक तरीके से आन्दोलन चलायेंगे, हमें जनता पर विश्वास है, हम जनता के बीच जायेंगे, जनता यह निर्णय लेगी कि सही कौन है और गलत कौन है। कांग्रेस पार्टी गरीब जनता के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनूप पटेल ने कहा कि आज कांग्रेस के 50 हजार कार्यकर्ताओं ने दमन के खिलाफ और श्रमिकों के समर्थन पर फेसबुक लाइव किया है। यह जनान्दोलन बढ़ता जाएगा। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहाकि अजय कुमार लल्लू ने जो मजदूरों के हितों के लिए आवाज उठायी है आज पूरे प्रदेश के कांग्रेसजन उस आवाज को बुलन्द कर रहे हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के साथ खड़ा है। कांग्रेस का मकसद सेवा भाव था जब तक सड़क पर एक भी श्रमिक रहेगा, कांग्रेस उनकी मदद करती रहेगी।

गरीबों की लड़ाई लड़ती रहेगी कांग्रेस : मोना मिश्रा
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि जिस तरह से प्रियंका गांधी ने सेवाभाव से 1000 बसें देने का प्रस्ताव रखा और सीएम योगी ने उसको स्वीकार किया, पर हमारी बसें, वायदे के अनुसार हम सीमा पर खड़े रहे। 36 घंटे से ज्यादा समय तक बार्डर पर खड़ी बसों पर राजनीति होती रही और उन बसों को यूपी की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर, श्रमिक भाई, बहनों की लड़ाई लड़ती रही है।