
लखनऊ. परिषदीय विद्यालयों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तय भर्ती नियमावली और अर्हता को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। कहा गया है कि राज्य सरकार को ऐसा करने का अधिकार नहीं है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार और बेसिक शिक्षा परिषद से जवाब मांगा है । मामले की सुनवाई 1 फरवरी को होगी ।
विद्याचरण शुक्ल की याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की पीठ सुनवाई कर रही है । याची के अधिवक्ता ने दलील दी है कि अनिवार्य शिक्षा का कानून 2009 के तहत भर्ती के नियम तय करने का अधिकार केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित संस्था को है। इस काम के लिए एनसीटीई का गठन किया गया है। भर्ती का गाइडलाइन और न्यूनतम योग्यता वही तय कर सकती है। राज्य ने बिना अधिकार के ही संशोधित गाइडलाइन जारी कर अर्हता तय की है।
68500 पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश में 68500 शिक्षकों की भर्ती होनी है। बेसिक शिक्षा विभाग में 68500 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 12 मार्च की सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालय पर लिखित परीक्षा होगी । जिसके नतीजे 15 को 15 मई को घोषित किए जाएंगे । बुधवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है । परीक्षा का विज्ञापन 23 जनवरी को प्रकाशित किया जा चुका है । इसके बाद 25 जनवरी से 5 फरवरी को ऑनलाइन आवेदन के लिए रेजिस्ट्रेशन किया जा रहा है । 7 फरवरी को आवेदन शुल्क जमा किए जाएंगे तथा 9 फरवरी को शाम 6:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाएंगे ।
परीक्षा के विषय
68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के विषय भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत) विज्ञान , गणित , पर्यावरण व सामाजिक अध्ययन , शिक्षण कौशल, बाल मनोवैज्ञानिक, सामान्य ज्ञान , तार्किक ज्ञान, सूचना तकनीकी, जीवन कौशल व समय सारणी आदि विषय होंगे।
किस विषय में कितने अंक मिलेंगे
68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 150 अंकों की होगी । इनमें भाषा विषय की परीक्षा 40 अंकों की, विज्ञान 10 अंकों की, गणित 20 अंकों की, पर्यावरण व सामाजिक अध्ययन 10 अंकों की, शिक्षण कौशल 10 अंकों के, बाल मनोवैज्ञानिक 10 अंकों की , सामान्य ज्ञान 30 अंकों की , तार्किक ज्ञान 5 अंकों की, सूचना तकनीकी 5 अंकों की , जीवन कौशल 10 अंकों की होगी ।
टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे
इस परीक्षा में टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे । प्रदेश में पहली बार बेसिक शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आवेदन किया जा रहा है । भर्ती के लिए दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं । परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद को दी गई है ।
150 अंको की होगी परीक्षा
150 अंकों की होने वाली परीक्षा में सामान्य एवं ओबीसी के लिए 45 परसेंट और SC ST के लिए 40 परसेंट न्यूनतम अंक पाने की अर्हता रखी गई है । अभ्यर्थी को आंसर शीट की कॉपी नहीं मिलेगी । अगर उसकी प्रति लेनी है तो 1 वर्ष के भीतर उसे ₹2000 का शुल्क देकर रद्द करना होगा । लिखित परीक्षा भर्ती के परिणाम 15 मई को आएंगे । इसके बाद दोबारा जिलेवार पदों के अनुसार मेरिट तैयार होगी । इसके लिए अभ्यर्थी की साक्षरता को 40% और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों को 7% दिया जाएगा । इस आधार पर तैयार मेरिट पर आखिरी भर्ती हो सकेगी इसमें शिक्षामित्रों को भी अधिकतम अंक का वेटेज दिया जाएगा।
Published on:
01 Feb 2018 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
