
68500 शिक्षक भर्ती: जारी हुई आवंटित जिलों की पूरी सूची, यहां देखें
लखनऊ. 68500 में से 41,556 Sahayak Adhyapak की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आवंटित जिलों की पूरी सूची जारी कर दी गई है। सभी उम्मीदवार upbasiceduboard।gov।in पर जाकर अपना जिला देख सकते हैं कि उन्हें कौन सा जिला आवंटित किया गया है। जिले आवंटित होने के बाद एक से तीन सितंबर तक काउंसिलिंग होगी। परिषद सचिव ने निर्देश दिया है जो अभ्यर्थी Councelling में शामिल नहीं होंगे, उनके अभ्यर्थन पर विचार नहीं किया जाएगा।
शैक्षिक रूप से पिछड़े इन जिलों में नियुक्ति
प्रधानमंत्री द्वारा चयनित शैक्षिक रूप से अति पिछड़े आठ जिलों में इनमें से 13920 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें बहराइच में 2720, फतेहपुर में 2000, सिद्धार्थनगर में 1840, सोनभद्र 1760, बलरामपुर 1600, चंदौली 1520, श्रावस्ती 1440 व चित्रकूट में 1040 पद भरे जाएंगे।
सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित शिक्षकों को 4 सितंबर को नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम राम मनोहर लोहिया विधि विवि में होगा। काउंसिलिंग से पहले ही नियुक्ति पत्र बांटने का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में लगभग 4 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। सहायक अध्यापक भर्ती के लिए 41,555 अभ्यर्थी पात्र हैं लेकिन आवेदन केवल 40669 अभ्यर्थियों ने ही किया है। 68,500 Shikshak Bharti में मंगलवार तक आवेदन लिए गए। चूंकि तयशुदा पदों से कम ही अभ्यर्थी लिखित परीक्षा को पास कर पाए थे।
पहली बार होगी ऐसी कठिन प्रक्रिया
UP Shikshak Bharti के लिए आवेदन करने वाले 40669 अभ्यर्थियों की नौकरी पक्की है। यह पहली बार हो रहा है जबकि इतनी कठिन प्रक्रिया के बाद शिक्षकों का चयन किया जा रहा है। बीटीसी/डीएलएड या समकक्ष योग्यता के अलावा टीईटी/सीटीईटी और लिखित परीक्षा पास करने के बाद चयन हो रहा है। पूरे देश में प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के चयन में इतनी कठिन प्रक्रिया किसी राज्य में नहीं अपनाई जा रही। बता दें सहायक अध्यापक के 68,500 पदों के लिए लिखित परीक्षा इस साल 27 मई को संपन्न हुई थी। यह योगी सरकार के कार्यकाल की पहली बड़ी भर्ती परीक्षा है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी, इलाहाबाद, डॉ सुत्ता सिंह ने 13 अगस्त को रिजल्ट जारी किया। 41556 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। परिणाम से स्पष्ट है कि इस भर्ती के 26944 पद खाली रह जाएंगे।
Updated on:
01 Sept 2018 03:41 pm
Published on:
01 Sept 2018 07:41 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
