3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में 19,000 सीटों पर आरक्षण सुनवाई जल्द

69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले को लेकर अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे है, धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से संजय सिंह , स्वामीप्रसाद मौर्य , पल्लवी पटेल और पूजा मिश्रा पहुंचे मिलने।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Nov 22, 2023

 19,000 सीटों पर आरक्षण का घोटाला

19,000 सीटों पर आरक्षण का घोटाला

69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले से जुड़े 19 हजार सीटों पर हुए चयन में एकल पीठ के फैसले को आरक्षण के मुद्दे पर चुनौती देने वाली विशेष अपीलों पर अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में 4 दिसंबर से रोजाना सुनवाई होगी।


वकीलों के संयुक्त के आग्रह पर मिली अनुमति

सोमवार को यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति मनीष कुमार की खंडपीठ ने दिया। एक पक्षकार के वकील अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि कोर्ट ने रोजाना सुनवाई का आदेश पक्षकारों के वकीलों के संयुक्त आग्रह पर दिया।


19,000 सीटों पर आरक्षण का घोटाला

दरअसल, मामले में खुद को आरक्षण पीड़ित बताने वाले 13 अभ्यर्थियों ने एकल पीठ के बीते 13 मार्च के फैसले को दो न्यायाधीशों की खंडपीठ के समक्ष विशेष अपील दायर कर चुनौती दी है। इनका कहना है कि इस भर्ती में 19,000 सीटों पर आरक्षण का घोटाला हुआ है। बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 और आरक्षण नियमावली 1994 का उल्लंघन कर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की इस भर्ती में ठीक तरह से ओवरलैपिंग नहीं कराई गई है, जो गलत है।

Story Loader