
महिलाएं भी बार बार तोड़ रही, ट्रैफिक नियम
लखनऊ के बेहटा निवासी एजाज अली की 86 बार चालान गलत दिशा में गाड़ी चलाने के कारण कटा. हजरतगंज के ओमकार कश्यप का एक साल में 54 बार बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण चालान हुआ. एजाज और ओमकार जैसे राजधानी में में 484 रंगबाज हैं, जिनको को यातायात नियमों के पालन करने और जुर्माने की धनराशि से कोई मतलब नहीं है. बहरहाल ट्रैफिक पुलिस ने अब ऐसे नवाबजादे की लिस्ट बनाकर थाने बुलाने का निर्णय लिया है। जहां इनकी काउंसलिंग करके उन्हें नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया जाएगा।
सबसे ज्यादा बाइक वालों ने तोड़े नियम
सड़कों पर यातायात नियम टूटते ही लोगों के मोबाइल में चालान होने का मैसेज आने पर पसीने छूट जाते है। लेकिन राजधानी के 50 लाख लोगों में 484 ऐसे लोग है जो बीते एक वर्ष से रोजाना एक ही ट्रैफिक नियम बार बार तोड़ रहे है और जुर्माना भी नहीं भर रहे। ऐसे लोगों की ट्रैफिक विभाग ने लिस्ट बनाई है। डीसीपी ट्रैफिक ने 19 मई 2022 से 31 मई 2023 तक ऐसे चालानों की लिस्ट बनाई, जिनके 10 से अधिक चालान हुए हैं। इसमें सबसे ऊपर एजाज अली का नाम है, जिनकी बाइक नंबर (यूपी 32 एलयू 5228) के कुल 86 चालान कटे है और कुल 1,72,000 रुपए का जुर्माना पेंडिंग है। एजाज का चालान रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने पर हुआ है।
दर्जनों बार नियम तोड़ने पर भी सुस्त पड़ी पुलिस
ट्रैफिक विभाग के माध्यम से दावा किया जाता है कि यदि किसी का एक ही यातायात नियम तोड़ने पर तीन बार चालान हुआ तो उसका न्यूनतम तीन माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। लेकिन ट्रैफिक विभाग की ही सूची इन दावों की हवा निकाल रही है। ट्रैफिक विभाग की सूची में कुल 484 वाहनों को चिन्हित किया गया है, जिस पर दस से अधिक बार चालान काटा गया है, इसमें 86 से लेकर 11 बार एक ही नियम तोड़ने को लेकर चालान किया गया है। इतना ही नही पेंडिंग जुर्माना की बात करें तो 1.72 लाख से लेकर 11 हजार रुपए है। बावजूद इसके ट्रैफिक पुलिस न ही इनसे जुर्माना वसूल सकी और न ही इनका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर सकी।
बार बार नियम तोड़ने वालों की अब थाने में होगी काउंसलिंग
एडीसीपी ट्रैफिक लखनऊ अजय पटेल ने बताया कि, जिन 484 लोगों की लिस्ट तैयार को गई है, वो आदतन नियमों को तोड़ते वाले लग रहे है। ऐसे में पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर के निर्देश इन सभी 484 लोगों को उनके स्थानीय थानों पर बुलाया जाएगा। उन्हे यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। ताकि आगे से इस तरह की गलती को न दोहराया जा सके।
महिलाएं भी बार बार तोड़ रही, ट्रैफिक नियम
ट्रैफिक पुलिस की सूची में न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाएं भी अधिक संख्या में शामिल है, रॉन्ग साइड ड्राइव करना हो या फिर स्पीड में गाड़ी चलाना और बिना हेलमेट में गाड़ी चलाने में तो महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला रही है। लिस्ट में 484 रंगबाजोंं में 86 महिलाएं हैं, जिन्होंने दस से अधिक बार एक ही ट्रैफिक नियम तोड़ा है। महिलाओं में रीमा जायसवाल का 52 बार रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने का चालान हुआ है, जबकि दूसरे स्थान पर मानसी का बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर 51 बार चालान हुआ है, जिसका जुर्माना पेंडिंग ही है।
बाइक में आग लगा दूंगा लेकिन चालान नही जमा करूंगा
ट्रैफिक पुलिस की 484 रंगबाज़ों की लिस्ट में 16 नंबर पर सुमार व 43 बार रॉन्ग साइड का चालान कटवा चुके फहद सिद्दीकी कहते है जुर्माना के 86 हजार रुपए जमा करने से अच्छा अपनी गाड़ी फूंक दूं। फहद की माने तो वो रोजाना खुर्रमनगर से लालबाग दुकान आते है अब शॉर्टकट लेने के लिए रॉन्ग साइड चलता हुआ चालान कटे तो कटे। अलीगंज से रोजाना सरोजनी नगर जाने वाले सुरेश सोनी इसी लिस्ट में 15वे नंबर है उनका 44 बार रॉन्ग साइड का चालान कटा है और 88 हजार रुपए जुर्माना पेंडिंग है। वो कहते है हुसैनगंज में रोजाना जाम रहता है अब रॉन्ग साइड न चलु तो जाम में फंसना पड़ता है। ये भी जुर्माना जमा न करने में अमादा है और आगे भी रॉन्ग साइड ही चलने की बात कहते है।
इन-इन वायलेंस में कटे चालान
रांग साइड के लिए 279 लोगों के हुए दस से अधिक बार चालान
बिना हेलमेट के लिए 101 लोगों के दस से अधिक बार चालान कटे
ओवर स्पीड के लिए भी 101 लोगों के दस से अधिक बार हुए चालान
वहीं अन्य नियमों को बार बार तोड़ने के लिए 3 लोगों के चालान हुए है।
ये टॉप-10 जो सबसे ज्यादा तोड़ रहे नियम
गाड़ी जुर्माना चालान रजिस्टर्ड नाम
बाइक 1,72,000 86 एजाज अली
बाइक 1,33,000 68 सुधीर
बाइक 1,30,500 66 मो. इमरान
बाइक 54,000 54 ओमकार कश्यप
बाइक 10,6000 53 मुश्ताक अली
बाइक 104000 52 रीमा जायसवाल
बाइक 101000 51 रामू यादव
बाइक 51000 51 मानसी
बाइक 100000 50 सुशील कुमार
बाइक 98000 49 पूजा
कुल चालान : 8,273
कुल जुर्माना: 15 करोड़ 18 लाख 9 हजार 500
Published on:
18 Jun 2023 01:06 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
