4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

89 फीसदी को लगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन जल्द ही आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। अब तक प्रदेश में 89 फीसदी लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 27 Feb 2021, 4:34 PM IST

89 फीसदी को लगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

89 फीसदी को लगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाई जा रही वैक्सीन जल्द ही आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। अब तक प्रदेश में 89 फीसदी लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। शुक्रवार को यूपी में 20 केंद्रों पर 34 सत्रों में 2553 हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई। कुल 2869 लोगों को चिह्नित कर दूसरी डोज के लिए बुलाया गया था, लेकिन इसके सापेक्ष में 89 फीसदी लोग ही पहुंचे। बता दें कि अगले महीने से कोरोना वैक्सीन आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत (सॉफ्ट लांच) चार मार्च को होगी। इसके लिए कोविन पोर्टल पर उनका विवरण अपलोड किया जाएगा।

कोरोना से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्कता जरूरीः सीएम योगी


देश के कुछ राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रदेश में बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा है कि सभी जिलों में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर एंड कंट्रोल रूम में डीएम और सीएमओ दो बार बैठक करें। सीएम योगी ने कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने कोविड टेस्टिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग पर पूरा जोर देने के निर्देश दिए हैं। कार्यालयों में कोविड-19 हेल्प डेस्क पूरी तरह सक्रिय रहें और अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। लोगों को दो गज की शारीरिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करने और सैनिटाइजेशन का काम समय-समय पर कराए जाने के भी निर्देश हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जरूरत के हिसाब से क्वारंटाइन करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए