14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Trains Cancelled: रेल पटरियों पर पानी भरने से 9 ट्रेनें रद्द, 16 के रूट्स हुए डायवर्ट

9 Train Cancelled: मुरादाबाद में रेल पटरियों पर पानी भरने से उत्तर रेलवे ने नौ ट्रेनों को रद्द कर दिया और 16 अन्य ट्रेनों का मार्ग बदल दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Sep 12, 2023

9 trains cancelled 16 diverted due to waterlogging on tracks in Moradabad

रेलवे ट्रैंक पर पानी भरने से कई ट्रेनें हुई रद्द

9 Trains Cancelled: उत्तर प्रदेश में रविवार को लगातार हो रही बारिश से मुरादाबाद शहर के ज्यादातर हिस्सों में जल भराव की वजह से लोगों को बहुत परेशानी हुई। इतना ही नहीं भारी बारिश की वजह से रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच पानी भर जाने से रेलवे लाइन भी पूरी तरह पानी में डूब गई। रेलवे ट्रैक पर भरे पानी को निकालने के लिए पम्पिंग सेट लगाए गए हैं।

रविवार रात भारी बारिश होने से मुरादाबाद में रेल पटरियों पर पानी भर गया। इसके बाद उत्तर रेलवे ने नौ ट्रेनों को रद्द कर दिया और 16 अन्य ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों को शहर को बायपास करते हुए, अलीगढ़- बरेली रेल मार्ग पर चंदौसी जंक्शन रेलवे स्टेशन के माध्यम से डायवर्ट किया गया।

कई शहर हुए जलमग्न
सोमवार को दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनें भी कई घंटों की देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई इलाके जैसे बुद्ध विहार, हांजी कटरा, मंडी चौक और रामगंगा विहार भी जलमग्न हो गए।

कई ट्रेनें हुई रद्द
वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक सुधीर सिंह ने कहा, "यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमें ट्रेनों को डायवर्ट और शॉर्ट-टर्मिनेट करना पड़ा क्योंकि पटरियां पानी में डूबी हुई थीं। साथ ही कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गईं। प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई।" हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उचित कदम उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शारदा नदी में पानी छोड़ने से डूबी 200 एकड़ जमीन, भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण