
कल अंतरिक्ष में बड़ी खगोलीय घटना होने वाली है
Major Astronomical Event:कल अंतरिक्ष में बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है। देश-दुनिया के लोगों के सामने कल अदभुत खगोलीय घटना का साक्षी बनने का मौका है। दरअसल, कल यानी 12 जनवरी को मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरने वाला है। कल मंगल ग्रह आम तारे से करीब 10 हजार गुना अधिक चमकीला नजर आएगा। इस खगोलीय घटना को लोग नग्न आंखों से भी देख सकेंगे। दूरबीन से ये दृष्य और भी सुंदर दिखाई देगा। उत्तराखंड के नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगल ग्रह में अपनी अलग चमक बिखेरने के लिए तैयार है। ये एक अद्भुत खगोलीय घटना है, जो हर 26 महीनों में एक बार होती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक हर 26 महीने में मंगल ग्रह, पृथ्वी के करीब आता है। इससे मंगल की चमक काफी तेज दिखाई देती है, जो आम दिनों में नहीं दिखता। कल पृथ्वी के करीब रहने के कारण मंगल ग्रह कई अन्य सितारों की तुलना में अधिक चमकीला होगा।
कल अनूठी खगोलीय घटना होने वाली है। कल पृथ्वी मंगल और सूर्य के ठीक बीच में होगी। इस स्थिति में मंगल ग्रह तक सूर्य का पूरा प्रकाश नहीं पहुंचेगा। जिसके चलते रात के आसमान में मंगल ग्रह काफी चमकीला दिखाई देगा। मंगल ग्रह पूरी रात दिखाई देगा। यह ग्रह सूर्यास्त के समय उदय होगा और सूर्योदय के समय अस्त होगा।
एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इंद्रनील चट्टोपाध्यायके मुताबिक मंगल ग्रह 12 जनवरी को पृथ्वी के सबसे करीब होगा। यह लाल ग्रह उस समय पृथ्वी से करीब 96 मिलियन किमी की दूरी पर होगा। दूरबीनों की सहायता के बिना लोग इसे देख पाएंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा एक समय आता है जब पृथ्वी और मंगल कुछ समय के लिए पास होते हैं। उस समय मंगल ग्रह की चमक अधिक होती है। ऐसा इस बार 12 जनवरी को होगा। यह एक अद्भुत खगोलीय घटना है।
Published on:
11 Jan 2025 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
