पहले प्रदेश प्रभारी संजय सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 05 मई को सहारनपुर, 07 मई को मेरठ, 08 मई को अलीगढ़ और 09 मई को आगरा में प्रमुख रूप से किसानों की समस्याओं (गन्ना किसान), बिजली के बढ़े हुए दामों एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के खिलाफ मंडल स्तर पर विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद तत्काल प्रदेश के शेष अन्य जनपदों में इन सभी मुद्दों पर जनाधिकार रैली निकालेंगे।