
ईडी ने आप सांसद संजय को गिरफ्तार कर लिया है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली के आबकारी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने बुधवार सुबह 7 बजे से संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में छापा मारा था। ईडी की टीम ने संजय सिंह के घर तलाशी ली। प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई दिल्ली शराब घोटला मामले को लेकर है।
जानकारी के अनुसार ईडी ने संजय सिंह से करीब 10 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। संजय सिंह को उनके आवास के पीछे वाले गेट से निकाला जाएगा। इसके बाद उन्हें दिल्ली में ईडी के हेडक्वार्टर में ले जाया जाएगा, जहां पर वह रातभर रहेंगे। सुबह मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में ईडी संजय सिंह को पेश करेगी और कस्टडी की मांग करेगी।
केशव मौर्य ने केजरीवाल पर साधा निशाना
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कोई भी व्यक्ति देश के संविधान और कानून से बड़ा नहीं है। इससे पहले उन्होंने एक और ट्वीट किया था तब उन्होंने लिखा था, "दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी का नाम बदल कर भ्रष्टाचार और घोटाला पार्टी रख लेना चाहिए!"
संजय की पत्नी बोली- ED पर गिरफ्तारी का था दबाव
संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद सियासत हुई हो गई। राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पत्नी ने पत्नी अनिता सिंह ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संजय सिंह से पूछताछ की गई, छानबीन की गई ED कुछ भी नहीं मिला। ED पर गिरफ्तारी का दबाव था और उन्होंने गिरफ्तार किया। संजय सिंह ने कहा कि तुम एक बहादुर व्यक्ति की बहादुर पत्नी हो। इसलिए तुम हिम्मत मत हारना।
वहीं, AAP सांसद संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह ने कहा, "हमने कहा कि हम हर कदम पर सहयोग करेंगे। संजय जाने लगे तब हमने कहा जाओ घबराना नहीं। उन्हें कोई आधार नहीं मिला था। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था इसलिए गिरफ्तारी हुई है। इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे, सत्ता परिवर्तन होगा। उन्होंने उसे पकड़ा जिसे बिना किसी जुर्म के निलंबित किया गया। जिसे निलंबित करना चाहिए था, उसे राजस्थान का इंचार्ज बना दिया गया।"
केजरीवाल ने मोदी पर साधा निशाना
वहीं, दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी बिलकुल गैर कानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करेंगे।
ये आंच केजरीवाल तक भी जाएगी: मनोज तिवारी
ED द्वारा आबकारी नीति मामले में AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह गिरफ्तारी हुई क्योंकि जिन्होंने पैसे दिए उन्होंने खुद बताया कि पैसे दिए गए हैं। संजय सिंह की गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि सिर्फ संजय सिंह ही नहीं बल्कि इसकी आंच अरविंद केजरीवाल तक भी जाएगी।
Updated on:
04 Oct 2023 07:23 pm
Published on:
04 Oct 2023 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
