7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांवड़िया के लिए देवदूत बन गए SDRF जवान, जान दांव पर लगाकर बचाई जान

सावन के महीने में बड़ी मात्रा में कांवड़िया हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए आते हैं। इसी क्रम में एक कांवडिया भी हरिद्वार आया हुआ था। तभी उसके साथ कुछ ऐसा हो गया जिससे उसकी जान पर आफत आ गई।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Prateek Pandey

Jul 24, 2024

Haridwar News

मंगलवार को कांवड़िया मोनू सिंह हरिद्वार में गंगा की लहरों के बीत फंस गया। तेज लहरों के बीच फंसा देखकर उसने मदद की गुहार लगानी शुरु की। इसके बाद SDRF जवान ने उसे रेस्क्यू किया।

लहरों में फंसे कांवड़िया को जवान ने बचाया

इस समय गंगा का बहाव पूरे उफान पर हैं। गंगाजल लेते वक्त कई कांवड़िया किनारे से काफी दूर भी निकल जाते हैं। ऐसा ही हुआ जल भरने गए मोनू सिंह के साथ। मोनू जल भरते भरते भारी बहाव के बीत में फंस गया। खुद को डूबता देख जब उसने गुहार लगाई तो SDRF जवान उसकी मदद के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें: आम तोड़ने की सजा रेप! बगिया के मालिक ने की नाबालिग के साथ दरिंदगी

मोनू सिंह को डूबता देख SDRF जवान जवान देवदूत बन कर नदी में कूद पड़े। उनके साथ तैनात दूसरे SDRF जवान भी नदी में कूद पड़े। किसी तरह मोनू की जान बचाई गई और उसे किनारे पर ले आया गया। जवान की बहादुरी से मोनू की जान बच सकी। आस पास मौजूद लोगों ने जवान के साहस की खूब तारीफ की।