
अनुमति के बावजूद लखनऊ में रोकी गई अभिषेक बच्चन और यामी गौतम की फिल्म Dasvi की शूटिंग
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. राजधानी लखनऊ में इन दिनों अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और यामी गौतम स्टारर (Yami Gautam) फिल्म 'दसवीं' (Dasvi) की शूटिंग चल रही है। बुधवार को शहर के बेगम हजरत महल पार्क में फिल्म का एक दृश्य फिल्माया जा रहा था। शूटिंग की सूचना पर पार्क के आसपास भीड़ जुटने लगी। कोरोना महामारी को देखते हुए कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए शूटिंग पर रुकवा दी। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि पार्क में इस फिल्म की शूटिंग के लिए पहले से ही लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की परमीशन ली गई थी। फिलहाल, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शूटिंग रोक दी गई थी। वहीं, एलडीए के अधिशासी अभियंता व पार्क प्रभारी कमलजीत सिंह ने कहा कि शूटिंग के लिए पूर्व में अनुमति ली गई थी। उसी वक्त आवेदक को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए कह दिया गया था।
अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म का शहर में शूटिंग का शेड्यूल आठ से दस दिन का बताया जा रहा है। इसमें अधिकांश शूटिंग प्लेस इनडोर हैं। अब तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान व गोमतीनगर स्थित एक होटल में फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। अब दो दिन का शेड्यूल और बचा है। बीते दिनों दसवीं फिल्म की अधिकांश शूटिंग आगरा के सेंट्रल जेल में हुई थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन को कैदी दिखाया गया है, जिसमें आगरा के कलाकार विजय और राज चौधरी भी नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म में अभिषेक के साथ कैदी की भूमिका निभाई है।
Published on:
15 Apr 2021 03:23 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
