30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: अखिलेश यादव से मिले अभिषेक सावंत श्रीवास्तव, अयोध्या से रामेश्वरम् तक की साइकिल यात्रा

UP News: अयोध्या के अभिषेक सावंत ने 115 दिनों में साइकिल से अयोध्या से रामेश्वरम् तक की यात्रा पूरी की थी। आज उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Aug 12, 2023

Abhishek Sawant Srivastava met Akhilesh Yadav cycle journey from Ayodhya to Rameswaram

अयोध्या से रामेश्वरम् तक की साइकिल यात्रा करने वाले अभिषेक सावंत श्रीवास्तव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले।

UP News: अयोध्या से रामेश्वरम् तक की यात्रा करने वाले अभिषेक सावंत श्रीवास्ताव आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने उन्हें यात्रा करने के लिए बधाई दी। अभिषेक श्रीवास्तव ने करीब 8 हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा की। यह यात्रा 115 दिनों में पूरी हुई थी।

रामवन गमन मार्ग होते हुए रामेश्वरम तक की यात्रा साइकिल से पूरा करने का अभिषेक श्रीवास्तव प्रण लेकर निकले थे। अयोध्या के अभिषेक सावंत ने 115 दिनों में अपनी यात्रा पूरी कर ली। तकरीबन सात राज्यों की यात्रा साइकिल से पूरी करने के बाद अयोध्या पहुंचे।

यह भी पढ़ें: ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा, 15 अगस्त को बड़े हमले को अंजाम देना चाहता था आतंकी अहमद रजा
यात्रा पूरी करने के बाद अयोध्या में हुआ स्वागत

अभिषेक श्रीवास्तव ने यात्रा पूरी करने के बाद जब अपने गृह जनपद वापस पहुंचे, तब उनका जगह- जगह पर स्वागत हुआ। संगठन के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अभिषेक ने अयोध्या के साथ- साथ पूरे देश में अपने समाज का भी नाम रोशन किया है।