एबीवीपी की यह हुंकार रैली राजधानी के काॅल्विन तालुकेदार काॅलेज में प्रस्तावित है। प्रदेश भर के एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने की योजना है। परिषद इस तरह का बड़ा आयोजन करीब 22 साल बाद आयोजित कर रहा है। इससे पहले 1994 में ऐसी रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 64 हजार छात्रों ने भाग लिया था।