
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के शामली और कासगंज में हुए सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 2 लोग घायल भी हुए हैं। दोनों दुर्घटनाओं की वजह रात में कोहरा के चलते ठीक से दिखना माना जा रहा है।
शामली में गन्ना लेकर जा रहे थे किसान
शामली के फुगाना के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 किसानों की मौत हो गई और 1 घायल है। मरने वाले रिश्ते में जीजा-साले थे। शामली के बादशाहपुर गांव का रहने वाला नीरज भैंसवाल के रहने वाले अपने जीजा धूम सिंह के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लेकर बागपत के निरपुडा सेंटर जा रहा था।
गांव फुगाना में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
कासगंज में नदी में गिरी कार
कासगंज में पुल की रेलिंग तोड़कर एक कार के काली नदी में गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गई। नदरई इलाके में रविवार रात करीब आठ बजे झाल के पुल पर कोहरे के कारण कार अनियंत्रित हो गई। कार रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी। कार में सिकंदराउ के रहने वाले दामोदर, संजीव और मथुरा प्रसाद सवार थे।
Updated on:
19 Dec 2022 09:09 am
Published on:
19 Dec 2022 09:06 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
