
Bhojpuri Actress Ayushi Tiwari
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ. New Year की शुरुआत होते ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी बड़े बदलाव आ रहे हैं। जिसमें आयुषी तिवारी भोजपुरी के टॉप एक्ट्रेस में शामिल हो चुकी हैं। उनकी बोल्ड और रोमांटिक तस्वीरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी सिजलिंग तस्बीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों अपनी प्रतिभा, शानदार एक्टिंग से भोजपूरी जगत में दिलों पर राज कर रही हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री में बढ़ी डिमांड
अभिनेत्री आयुषी तिवारी का डिमांड इन दिनों भोजपुरी फिल्मी बाज़ार में खूब चल रहा है। बन रही नईं फिल्मो के सभी लिस्ट में उनका नाम टॉप में रहता है। शायद यही वजह है कि आयुषी तिवारी के साल के आंतो अंत तक आखिरकार भोजपुरी के टॉप एक्ट्रेस के रूप में अपना नाम हासिल करवा ही ली।
सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़े फोलोवर
आयुषी सोशल मीडिया में भी खूब एक्टिव रहती है उनकी हॉट सिजलिंग तस्वीरे खूब वायरल हो रही है।आयुषी अब तक दर्जनों फ़िल्म और सिरियल में बतौर अभिनेत्री के रूप में अपनी छाप छोड़ दी हैं।पवन सिंह अभिनित फ़िल्म "शेर सिंह" में आयुषी के ऊपर फिल्माई गई गाने को अबतक आठ करोड़ से अधिक लोगों ने देखा।
दिसंबर में दिखी टॉप सॉन्ग
रविवार को आयुषी डीआरएस म्यूजिक के लैविश गाने में गायक अंकुश राजा के साथ थिरके दिखी।बरहाल आयुषी तिवारी के" सिंहोरा "फ़िल्म रिलीज को तैयार है।आयुषी अपनी फिल्मी कैरियर की शुरूआत वर्ष 2014 में भोजपुरी के सुप्रसिद्ध निर्माता निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय की फ़िल्म "देवरा भईल दीवाना" से की थी,जिसके लीड एक्टर प्रदीप पाण्डेय ( चिन्टू) थे। यह फ़िल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लाकबस्टर फ़िल्म रही।तबसे आयुषी फ़िल्म इंडस्ट्रीज में बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में की हिस्सा बनी।उन सभी फिल्मो में सर्काइलो खटिया जड़ा लगे,सबसे बड़ा चैंपियन, दुल्हिन गंगा पार के,यारा तेरी यारी ,पुलिसगिरी प्रमुख है।
आयुषी कहती है कि भोजपुरी सिनेमा इन दिनों पूरे विश्व पटल मे देखी जा रही है ,इसका बाज़ार अच्छा है, कम लागत में अच्छा मुनाफा देकर जाता है।अधिकांश दूसरे भाषे के लोग अब भोजपुरी फ़िल्म उधोग में अपना पाँव जमा रहे है।मैं अपनी सफलता का श्रेय भोजपुरी सिनेमा परिवार और दर्शको को देता हूँ।
Updated on:
01 Jan 2022 02:14 pm
Published on:
01 Jan 2022 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
