2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Update-ASP श्वेता श्रीवास्तव के बेटे नैमिष की मौत, पुलिस जुटी जांच में

मासूम का चेहरा याद कर माँ बिलखती रही, इकलौते बेटे को तेज रफ्तार कार उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही जांच।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Nov 21, 2023

सीसीटीवी कैमरे से जांच में जुटी पुलिस

सीसीटीवी कैमरे से जांच में जुटी पुलिस

तेज रफ्तार ने माँ से छीन लिया इकलौते मासूम बेटे को, सुबह 5 :30 बजे सिद्धिदात्री एम- 59 घर में अचानक से शोर शुरू हो गया रोने और चिल्लाने की आवाज से सभी लोग उठ गए और घर की तरफ दौड़े , पता चला कि एडिशनल एसपी के बेटे को गाड़ी ने कुचल दिया है और उसकी मौत हो गई है। सभी के आखो में आंसू आ गए। मासूम नैमिश कालोनी में सभी को प्यारा था। सबके साथ हंसी - मजाक करता था उसके मौत की खबर ने सभी को भावुक कर दिया।

यह है पूरा मामला, यहाँ हुई घटना

लखनऊ में तैनात रही एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे की सड़क हादसे में मौत। स्केटिंग सीखते समय कोच के साथ 10 साल के नैमिश श्रीवास्तव की मौत ,जनेश्वर मिश्र पार्क के पास स्केटिंग करते हुए सफेद रंग की अज्ञात कार सवार ने 10 साल के मासूम बच्चे को रौंद दिया, जिसकी वजह से मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार फरार हो गया।

यह भी पढ़े : पावर कार्पोरेशन ने मात्र दस रुपये में प्रचार का निकाला नायाब तरीका, देखें वीडियो

यह हादसा गोमती नगर विस्तार के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुआ हादसा। लखनऊ में सीओ गोमतीनगर के पद पर रह चुकी है श्वेता श्रीवास्तव। वर्तमान में एडिशनल एसपी होकर एसआईटी में तैनात थी श्वेता श्रीवास्तव।

सीसीटीवी कैमरे से जांच में जुटी पुलिस

इंस्पेक्टर गोमती नगर विस्तार सुधीर अवस्थी के मुताबिक 12 वर्षीय युवक नामिश की मौत हो गई है।अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे से दुर्घटना करने वाले वाहन की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक एवं गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे लगेंगे उद्योग

Story Loader