
वाई श्रेषी के गिफ्ट पर अदिति सिंह का बयान, भाजपा ज्वाइन करने पर आई बड़ी खबर
लखनऊ. कांग्रेस विधायक अदिति सिंह विधानसभा सत्र में शामिल होने के चलते भले ही विरोध का सामना कर रही हों, लेकिन पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देने से भी गुरेज नहीं कर रही है। 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची में अदिति सिंह का नाम भी शामिल किया है। इस बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी में चुनाव के लिए प्रचार प्रसार नहीं करेंगी। वहीं स्टार प्रचारकों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू, राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया भी हैं।
कट सकता है नाम-
अदिति सिंह भले ही स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हों, लेकिन उनका नाम कट भी सकता है। गांधी जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होकर और प्रियंका गांधी के मौन पद यात्रा में शामिल न होकर अदिति सिंह ने कांग्रेसियों का अपमान किया है, ऐसा कांग्रेस के ही आलाकमान कह रहे हैं। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को ही कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसी के साथ उन्होंने अदिति को स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर करने की चेतावनी दे दी है। उन्होंने एक बयान में कहा था कि लिस्ट पहले ही बन चुकी थी। उस वक्त नहीं पता होता कि कौन पार्टी विरोधी निकलेगा। वहीं नोटिस का जवाब देने का आज अंतिम दिन है। अजय कुमार लल्लू कह चुके हैं, कि अगर उनका जवाब संतुष्टजनक नहीं हुआ तो उनका नाम कटेगा।
Updated on:
06 Oct 2019 01:09 pm
Published on:
06 Oct 2019 01:08 pm
