
UP Police Bharti 2023 का नोटिफिकेशन दीपावली से पहले जारी होगा।
इस मामले में रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी, मुजफ्फरनगर के केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, शामली के विधायक प्रसन्न चौधरी, जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह, बुलंदशहर के विधायक संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने की मांग की थी।
जानकारी मिली है कि यह फैसला किया गया है कि पुलिस भर्ती में आयु सीमा तीन साल बढ़ाई जाएगी जिसके आदेश आज देर रात तक जारी कर दिए जाएंगे।
पहले ये थी आयु सीमा
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 23 दिसम्बर को जारी की गई विज्ञप्ति में आयु सीमा निर्धारित की गई थी। उस विज्ञप्ति के मुताबिक ऐसे पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते थे, जिन्होंने 1 जुलाई 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो। साथ ही उनकी उम्र 22 वर्ष पूरी नहीं हुई हो। मतलब, अभ्यर्थी का जन्म दो जुलाई 2001 से पहले नहीं होना चाहिए। साथ ही एक जुलाई 2005 के बाद जन्म नहीं होना चाहिए।
इसी तरह महिला अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई थी। महिला अभ्यर्थी 1 जुलाई 2023 तक 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुकी हों और 25 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो। महिला अभ्यर्थी का जन्म दो जुलाई 1998 से पहले और एक जुलाई 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए।
क्या कहा जेवर विधायक ने
जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज उनकी मुलाकात हुई है और मुख्यमंत्री ने पुलिस भर्ती में आयु सीमा तीन साल बढ़ाने का फैसला किया है। जिसके आदेश आज देर रात तक जारी कर दिए जाएंगे।
Published on:
26 Dec 2023 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
