यूपी की राजधानी लखनऊ व आस पास के जिलों में आज से ठंड बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह लोगों को कोहरे से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग द्वारा मंगलवार के दिन यूपी की राजधानी लखनऊ में 7.3 न्यूनतम, न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं यूपी में आज सबसे अधिक ठंड मुरादाबाद में दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने वहां का अधिकतम तापमान 16.3 है और न्यूनतम 5.0 दर्ज किया गया है।