16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akanksha Dubey Death: ‘तुम तो धोखेबाज हो…’, आकांक्षा ने समर सिंह को ऐसा क्यों कहा था?

Akanksha Dubey Death: आकांक्षा दुबे की 25 साल की उम्र में मौत हो गई है। उनके फैंस इससे काफी दुखी हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह समर सिंह हो धोखेबाज कहती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो की सच्चाई।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Apr 01, 2023

aka.jpg

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के मौत से हर कोई हैरान है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि इतनी कम उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। आकांक्षा दुबे की कथित आत्महत्या मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय की पुलिस तलाश कर रही है। इसी बीच आकांक्षा दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह समर स‌िंह को 'धोखेबाज' कहते नजर आ रही हैं।

दरअसल, वायरल वीडियो आकांक्षा दुबे और समर सिंह के सॉन्ग 'तुम तो धोखेबाज हो, मजा लेके छोड़ दोगे तो...' का है। प्रिटेंड क्रोप टॉप और लाइट कलर के रिप्ड जींस में अभिनेत्री कमाल के मूव्स दिखा रही हैं। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया है। इस पर 5.7 मिलियन व्यूज हैं।

गोविंदा के हिंदी सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन है
बता दें कि ‘तुम तो धोखेबाज हो’ गोविंदा के हिंदी सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन है। इसे समर सिंह और आन्तरा सिंह प्रियंका ने गाया है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने इसमें समर सिंह के साथ एक्टिंग की है। वीडियो में उनके एक्सप्रेशन एक दम बिंदास गर्ल वाले हैं। इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। अभी तक इस पर 5.7 मिलियन व्यूज हैं।

सारनाथ के होटल में फांसी पर लटकी मिली थी आकांक्षा
बता दें कि भदोही की रहने वाली आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के सोमेंद्र होटल में फंदे से लटकता हुआ मिला था। वह वाराणसी में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं। आकांक्षा की मां ने इस मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनकी मां के मुताबिक, इन दोनों लोगों ने ही आकांक्षा दुबे को आत्महत्या करने के लिए उकसाया है।

आकांक्षा का नया गाना हुआ रिलीज
एक्ट्रेस आकांक्षा ने 'कसम पैदा करने वाले की 2' और 'वीरों के वीर' जैसी फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस आकंक्षा दुबे का ‘बुलेट प जीजा’ गाना काफी फेमस हुआ था। जिस दिन आकांक्षा की मौत हुई उसी दिन उनका एक नया गाना रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम 'आरा कभी हारा नहीं' है।