24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SC/ST एक्ट के विरोध में ब्राह्मण महासभा ने अर्धनग्न होकर किया जोरदार प्रदर्शन

SC/ST एक्ट के विरोध में ब्राह्मण महासभा ने अर्धनग्न होकर किया जोरदार प्रदर्शन
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Sep 20, 2018

SC/ST

SC/ST एक्ट के विरोध में ब्राह्मण महासभा ने अर्धनग्न होकर किया जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ. गुरुवार को राजधानी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ अर्द्धनग्न होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए ब्राह्मण समाज के लोगों ने दारुल सफा से लेकर हजरतगंज चौराहे तक सड़क जाम करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। इस प्रदर्शन में महासभा के बैनर तले 38 संगठनों ने हिस्सा लिया। हजारों की संख्या में उमड़े समाज के लोगों को गांधी प्रतिमा स्थल पर ले जाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई बार ब्राह्मण समाज के लोग सड़कों पर हंगामा करने के लिए दौड़ते रहे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते इन्हें धरना स्थल से निकलने नहीं दिया गया।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अरविंद सिंह रावत के मुताबिक उनका ये धरना प्रदर्शन एससी एसटी एक्ट के खिलाफ है। हमारी मांग है कि सरकार को इस काले कानून को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम हिंदू हैं, हिंदू ही रहने दीजिए, जातियों में हमें मत बांटिए।

यह भी पढ़ें- पति- पत्नी की तरह रह रही थीं दो लड़कियां, एक ने दिया शौहर को तलाक... तो मां ने खोला डरा देने वाला राज-

उन्होंने बताया कि महासभा की अगुवाई में करीब 38 सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने धरना दिया है। उनकी मांग है कि एससी एसटी एक्ट वापस लिया जाए। साथ ही दलित आयोग, पिछड़ा आयोग, महिला आयोग, अल्पसंख्यक आयोग की तरह सवर्ण आयोग भी गठित हो। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के नाम संबोधित अपना ज्ञापन राज्यपाल को प्रेषित किया।

इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय हिंदू एक्शन कमेटी और राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के कार्यकर्ता शामिल हुए। लोगों ने बैनर लगाया और लिखा कि यह गांव सवर्णों का है और एक्ट का समर्थन करने वाले राजनीतिक दलों के नेता वोट मांग कर उन्हें शर्मिंदा न करें। सभी राजनीतिक पार्टियों का प्रवेश यहां वर्जित है. अप्रिय घटना हो सकता है जिसके जिम्मेदार वह खुद होंगे।