10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: राजभर के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- जिनसें मिलते हों, उनसे कह दो कि ले जाएं

UP Politics: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया था कि सपा के कई विधायक उनके संपर्क में है। जल्द ही सपा टूटने वाली है। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजभर को करारा जवाब दिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Jul 04, 2023

akhilesh_yadav.jpg

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

UP Politics: महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। इसके बाद से यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सपा में टूट वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के दावे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करारा जवाब दिया है। अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिनसें मिलते हों, उनसे कह दो कि ले जाएं।

दरअसल, महाराष्ट्र में अजीत पवार ने एनसीपी के विधायक को तोड़कर एनडीए में शामिल हो गई। इसके बाद यूपी के राजनीति में हलचल तेज हो गई। ओपी राजभर ने दावा किया कि सपा के कई विधायक उनके सम्पर्क में हैं। समाजवादी पार्टी में टूट रही है। इस दावे के पीछे के आधार को लेकर कहा कि हम सपा के साथ रहे हैं। उनके विधायकों को पता है कि मेरा जुगाड़ हर जगह है। इसलिए ही वह हमारे साथ आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP Politics: भूपेंद्र चौधरी और ब्रजेश पाठक ने दिल्ली में डाला डेरा, राजभर और बीजेपी के गठबंधन को लेकर अटकलें हुई तेज
सपा का आगे कोई भविष्य नहीं: राजभर

राजभर ने आगे कहा कि सपा का भविष्य नहीं है। सपा को भी पता है कि अकेले चुनाव लड़कर यहां कुछ नहीं होने वाला है। इसलिए सपा के लोग अपना- अपना भविष्य सुधारने की कोशिश में जुटे हैं। इतना ही नहीं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने तो यहां तक दावा किया कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी एनडीए में शामिल होने वाले हैं।

संजय निषाद ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव भी नाराज चल रहे हैं। वह भी एनडीए में आना चाहते हैं। इस दावे के पीछे के कारणों को भी संजय निषाद ने समझाया।

एनसीपी पर भी दावा ठोंक रहे हैं अजीत पवार
बता दें कि रविवार यानी 2 जुलाई को एनसीपी नेता अजित पवार ने बगावत करते हुए शिंदे-फडणवीस सरकार का समर्थन किया। इतना ही नहीं उन्होंने एनसीपी पर भी दावा ठोंक दिया है। छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, दिलीप वलसे पाटिल सहित कुल 9 एनसीपी नेताओं ने राजभवन में एक समारोह में अजीत पवार के साथ मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद से ही तमाम दलों के राजनेताओं की इसे लेकर प्रतिक्रियांए सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें: Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में फेरबदल का तैयार ब्लू प्रिंट, यूपी कोटे से कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्ठी