
रागिनी सोनकर और लक्ष्मी नारायण चौधरी
उत्तर प्रदेश के मछलीशहर सीट से सपा विधायक रागिनी सोनकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने शुक्रवार को सदन में बीजेपी सरकार को घेरा। डॉ0 रागिनी सोनकर ने बजट सत्र के दौरान प्रश्नोत्तर काल में महंगाई डायन का जिक्र किया और सरकार से पूछा कि क्या मुट्ठी भर राशन से काम चल जाएगा?
डॉ0 रागिनी सोनकर के सवाल का जवाब योगी सरकार के मंत्री पड़ोसी देश पाकिस्तान और श्रीलंका में हालात का हवाला दे दिया।
"महंगाई की रोकथाम का जवाब बहुत ही गोलमोल मिला"
सपा विधायक रागिनी सोनकर ने सदन में कहा, “'मैंने मुख्यमंत्री जी से कहा था कि महंगाई की रोकथाम के लिए आपकी तरफ से क्या किया जा रहा है तो उसका जवाब बहुत ही गोलमोल आया है। आरबीआई के डेटा के अनुसार गरीबी रेखा से नीचे हमारी 30 प्रतिशत आबादी है और आजकल सरकार की देन है कि यह फिल्मी गाना सखी सैंया तो खूब ही कमात है महंगाई डायन खाए जात है, बड़ी फेमस होती चली जा रही है। आज अगर हम बात करें भोजन की, सब्जी की, कपड़ों की, जूतों की, ईंधन की, मेडिसिन, बिजली, पढ़ाई, पानी की तो हर कुछ महंगा होता चला जा रहा है।'
रागिनी सोनकर ने आगे कहा, “इस संबंध में जब सवाल किया गया तो मुख्यमंत्री जी की तरफ से जवाब आया है कि हमने इतने राशन मुफ्त बांटे। क्या हम मुट्ठी भर राशन बांट कर महंगाई पर नियंत्रण पा लेंगे। मुट्ठी भर राशन के बांटने से कुछ विशेष पूंजीपतियों को जरूर अप्रत्यक्ष रूप से सरकार लाभ पहुंचा रही है।”
उन्होंने आगे सरकार से सवाल करते हुए पूछा “जो मुफ्त राशन बांटे गए हैं तेल, नमक, आटा इत्यादि किन कंपनियों से खरीदा गया है और किन मूल्यों पर खरीदा गया है। साथ ही आगे बताएं कि राशन कार्ड बनने से पहले और राशन कार्ड बनने के बाद किस तरह से महंगाई को रोका है और उस पर नियंत्रण पाया है।'
मछलीशहर सीट से MLA सोनकर ने पूछा, 'इसके साथ ही जब मैं अपने क्षेत्र में जाती हूं तो कई सारी ऐसी विधवा महिलाएं हैं, जिन्हें 1000 रुपये महीने की सहायता राशि मुहैया कराई जाती है। अब जब वह सिलेंडर खरीदेंगी तो इतनी राशि सिलिंडर में ही चली जाती है। तो मेरा सवाल है कि क्या आपकी सरकार मुफ्त में गैस सिलेंडर इन महिलाओं को मुहैया कराएगी? सारा पैसा चला जाएगा तो बाकी का जीवनयापन कैसे करें?
मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दिया जवाब
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सपा विधायक रागिनी सोनकर के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, “इस समय उत्तर प्रदेश की 24-25 करोड़ जनता में से 14 करोड़ जनता को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। एक तरफ जहां पड़ोसी देशों में कहीं जनता राष्ट्रपति भवन में घुस जा रही है तो कहीं पर जनता को लाइन में लगकर राशन लेता पड़ता है। उसमें भी कई आदमियों की मौत हो जाती हो।
वहां आज पूरी दुनिया में अकेला हिंदुस्तान और उत्तर प्रदेश ऐसा है जो आधी से ज्यादा आबादी को मुफ्त राशन दे रहा है।'
अब कोई सेटलमेंट नहीं होता: लक्ष्मी नारायण चौधरी
बीजेपी मंत्री ने आगे कहा कि दूसरे नंबर पर है फ्री गैस सिलिंडर। 1 करोड़ 75 लाख लोगों को मुफ्त में गैस सिंलिंडर दिए गए हैं। एक गैस सिलेंडर पर उन्हें अभी 235 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। मंत्री ने रागिनी सोनकर से कहा कि आपने जो यह पूछा है कि किस कंपनी से खरीदा गया तो इस पर पहले की सरकारें ज्यादा ध्यान रखती थी। हमारी सरकार इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। अब कोई सेटलमेंट नहीं होता। यह ऑनलाइन व्यवस्था है। इसलिए पारदर्शी व्यवस्था होती है।"
Updated on:
24 Feb 2023 06:26 pm
Published on:
24 Feb 2023 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
