अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा कि आज यूपी की जनता ये सोचकर त्रस्त है कि सत्ता के नशे में चूर ऐसे असांसारिक मुखिया जी के रहते प्रदेश का भला क्या होगा जिन्हें न तो नागरिकों की निजता के अधिकार का ज्ञान है, न जिनके मन में संविधान के प्रति कोई सम्मान है और न ही जिन्हें न्यायालय की अवमानना का भान है.दुर्भाग्यपूर्ण! वही एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में जो खुद को मान बैठे हैं भगवान। रोज कर रहे संविधान का अपमान! न्यायालय ही बचा सकता हैं दमनकारी अत्याचारियों से। बदले की भावना, द्वेष और नफरत में अंधी हो चुकी है सरकार। पोस्टर लगा निजता, सम्मान और सुरक्षा पर हमला करने पर माफी मांगे मुख्यमंत्री और दें इस्तीफा।