जौनपुर. यूपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद जौनपुर को मेडिकल कॉलेज की सौग़ात देने वाले अखिलेश यादव ने इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया था। हाल में ही इस निर्माणधीन राजकीय मेडिकल कालेज का योगी सरकार ने नाम बदल कर उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कर दिया। प्रमुख सचिव के जरिये डीएम को पत्र भेजा गया तो बदले गए नाम का लिखा बोर्ड लगा दिया गया। अब इस पर सियासत शुरू हो गई है। सपाई तो इसका दबी ज़ुबान ही विरोध कर सके, लेकिन प्रसपा नेता और किसी ज़माने में सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव ने सवाल खड़े कर दिए हैं।