11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रमाकांत यादव का काफिला देख अखिलेश के उड़े होश, दिया ऐसा बयान कि पूर्व सांसद बोल पड़े यह

कांग्रेस नेता व बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने रविवार को सैकड़ों समर्थकों का साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधयक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Oct 06, 2019

Ramakant

Ramakant

लखनऊ. कांग्रेस नेता व बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने रविवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधयक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रमाकांत यादव की ताकत का अंदाजा उनके काफिले से साफ लगाया जा सकता था जो आजमगढ़ से लखनऊ आया था। सैकड़ो गाड़ियों में सवार रमाकांत के समर्थक व साथ काम करते कार्यकर्ताओं की तादाद देख अखिलेश यादव के भी होश उड़ गए। वह इतने हैरान थे कि उन्होंने मंच से इस बात का जिक्र भी किया।

ये भी पढ़ें- महिला कांस्टेबल का दरोगा ने बंदूक की नोक पर किया रेप, आक्रोशिक अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

कई गाड़ियों का काफिला पहुंचा सपा कार्यालाय-

समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पहले रमाकांत यादव का काफिला जब सपा कार्यालय पहुंचा तो नजारा देखने लायक था। इससे पहले सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ लखनऊ आते समय रमाकांत यादव अमेठी की सीमा पर जब पहुंचे जो जगह-जगह समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। वे लखनऊ जाते समय राष्ट्रीय मार्ग से होकर गुजरे थे।

ये भी पढ़ें- अखिलेश का मायावती को झटका, इस बड़े नेता को पार्टी में कराया शामिल, पूर्व सांसद की बहन ने भी सपा की ज्वाइन

अखिलेश ने दिया बयान-

अखिलेश यादव ने रमाकांत का पार्टी की सदस्यता दिलाई। फिर उन्होंने सपा कार्यालय में कहा कि हम उन्हें बताना भूल गए कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को लेकर न आए, हम आजमगढ़ में ही बहुत भव्य कार्यक्रम करेंगे। आज वह यहां सैकड़ों समर्थकों के साथ आ गए। उनका सभी का पार्टी में स्वागत है। रमाकांत यादव के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

रमाकांत ने कहा- जो आदेश होगा उसका पालन होगा-

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह मेरी घर वापसी की तरह है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जो भी आदेश होगा उसका पालन करूंगा। रमाकांत ने कहा कि अबू आजमी के बुलावे पर आया हूं।