यादव ने कहा है कि समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में उर्दू मोअल्लिम, पुलिस-पीएसी, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी, रसोइयां, आशा बहू, ग्राम विकास अधिकारी, प्राइमरी एवं माध्यमिक शिक्षकों की बड़े पैमाने पर भर्तियां की थी। भाजपा ने सŸाा में आने पर अधिकांश भर्तियां रोक दी क्योंकि भाजपा रोजगार देना ही नहीं चाहती है। कई भर्तियां शुरू होने से पहले पेपरलीक होने के बहाने से रोक दी गई। नौजवानों की जिंदगी से भाजपा का यह खिलवाड़ लगातार जारी है।उन्होंने दावा किया कि अभी पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने रोजगार सृजन की एक नई शैली ईजाद की। प्रधानमंत्री के अनुसार सन् 2017 में साढ़े सात लाख वाहन बिके उनमें यदि दो लाख का भी व्यवसायिक उपयोग हो तो प्रति गाड़ी दो व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा ही यानी चार लाख को रोजगार बैठे-बिठाए मिल गया।