7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 में गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, तोड़ ढूंढ पाना भाजपा के लिए मुश्किल चुनौती!

अखिलेश यादव ने कहा- 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एक बड़ी भूमिका निभाने को तैयार है, बताई रणनीति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 3 Dec 2017, 9:07 AM IST

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध दलों का साथ देंगे। उनका पार्टी तृणमूल कांग्रेस व अन्य दलों के समर्थन को तैयार है।

सपा के आठवें पश्चिम बंगाल राज्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हम साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ और धर्मनिर्पेक्षता की लड़ाई को मजूबत करने के लिए बलिदान देने को तैयार हैं। सपा उन सभी दलों का समर्थन करेगी जो धर्मनिर्पेक्षता की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके लिए पार्टी दीदी (ममता बनर्जी) को अपना समर्थन देती है।

यह भी पढ़ें : यूपी को 24 घंटे बिजली देने के दावे पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

2019 में बड़ी भूमिका निभाने को तैयार है समाजवादी पार्टी : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एक बड़ी भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे नेताओं की जरूरत है, जो धर्मनिर्पेक्षता की लड़ाई में नेतृत्व कर सकें।

झूठ बोलने में माहिर हैं भाजपा वाले : अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा वाले झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी और डिजिटल इंडिया और और मेक इन इंडिया के नाम पर देश की जनता से झूठ बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाइयों को इस कदर झूठ बोलने में महारत हासिल है कि लोग आसानी से उन पर भरोसा कर लेते हैं।

ईवीएम को लेकर अखिलेश के निशाने पर भाजपा
इससे पहले अखिलेश यादव ने यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर बैलेट पेपर से चुनाव होता तो भाजपा को मात्र 15 फीसदी वोट ही मिलते। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने अपने दम पर जीत हासिल की है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में महापौर के पद को छोड़ दें तो जीत के मामले में समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पररही है।

यह भी पढ़ें : वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भाजपाई भी रह गए सन्न

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की एक तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें सपा महासचिव किरनमय नंदा और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान भी दिख रहे हैं।