...तो सरकार की मंशा पर उठने लगेंगी उंगलियां
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। चाहे वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला हो या फिर वंशवाद को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरने की बात हो, वह ट्वीट के जरिए तीखे शब्दबाण चलाते रहे हैं। वोटर लिस्ट से लोगों ने नाम कटने पर अखिलेश ने ट्वीट करते हुए कहा था कि जब सांसद, मंत्री, मेयर तक के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं, तब आम जनता से वोट डालने की अपील का क्या फ़ायदा। इसे सुधारना ही होगा, नहीं तो जो उँगलियाँ वोट देने के बाद शान से उठायी जाती हैं, वो सरकार की मंशा पर उठने लगेंगी। चुनावी प्रक्रिया में विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी ज़रूरत है।