7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर दिया विवादित बयान, सपा में मचा हड़कंप

डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर दिया विवादित बयान, सपा में मचा हड़कंप
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 23 Nov 2017, 4:04 PM IST

akhilesh yadav

akhilesh yadav

कानपुर देहात. प्रथम चरण के मतदान सम्पन्न क्या हुआ, अगले चरणों के मतदान की तैयारियों में अन्य जनपदों के प्रत्याशी चुनाव में जीत हासिल करने के उद्देश्य से संबंधित जनपद के प्रत्याशी जुट गए है। इसी के मद्देनजर कानपुर देहात के पुखरायां नगर पालिका दिनेश शर्मा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यहां के मतदाताओं को भाजपा के समर्थन में वोट देने की अपील की।

सबसे अहम बात ये रही कि उप मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के लिए जिस मैदान को चिन्हित किया गया था, वह कूड़े के एक बड़े ढेर नुमा मैदान था। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस कूड़े के ढेर को छिपाने के कई प्रयास किये लेकिन जब उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर यहां हेलीपैड पर उतरा तो उस कूड़े के ढेर ने जिले के अधिकारियों की कारगुजारी की पोल खोल दी।

दरअसल सूबे के उप मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए कानपुर देहात के पुखराया कस्बे में स्थित बैलाही बाजार मैदान को चिन्हित किया गया, जहां लम्बे अरसे से पूरे इलाके का कचरा फेंका जा रहा था। ऐसे में अचानक मिले इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत जरूर झोंक दी थी, लेकिन अफसरों की कड़ी मशक्कत के बावजूद यहां का पूरा कूड़ा साफ नहीं हो पाया और अंत में उप मुख्यमंत्री के आने तक जब कचरा साफ नहीं हुआ तो तिरपाल व सरकारी सफाई कर्मियों की मदद ली गई।

बताया गया कि यहां पड़े कचरे को पहले तिरपाल से ढक दिया गया और सफाई कर्मियों को इस कचरे के ढेर पर पड़े तिरपाल पर बैठने के निर्देश दे दिए गए। हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के समय धूल अपने सबाब पर उड़ रही थी लेकिन सफाईकर्मी धूल उड़ने के बाद भी वहां से हटने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

कूड़े के ढेर को लेकर अफसर बने रहे ऊहापोह में

मामला सूबे के उप मुख्यमंत्री से जुड़ा होने के कारण कोई भी अधिकारी कचरे पर बने इस हेलीपैड के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था, लेकिन यहां मौजूद सफाई कर्मियों ने पूछने पर सब कुछ बयां कर दिया, यहां मौजूद सफाई कर्मियों का कहना था कि उन्हें यहां इसलिए बैठाया गया है, ताकि उप मुख्यमंत्री जी को यहां मौजूद कचरा दिखाई न दे। हेलीकॉप्टर यहां उतरने के दौरान कही ऐसा न हो कि तिरपाल उड़ जाए। इसलिए उन्हें कचरे को ढकने वाले तिरपाल पर बैठने के लिए कहा गया है। यह निर्देश इन सफाई कर्मियों को नगर पालिका पुखराया के आधिकारियों द्वारा दिए गए है।

मन्दिर मुद्दे को लेकर मुलायम पर बोले डिप्टी सीएम

वहीं जब उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से इस बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने सवाल को दरकिनार करते हुए पत्रकारों के दूसरे सवालों का जवाब देना ही मुनासिब समझा। कानपुर देहात पहुंचे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सपा नेताओं द्वारा कृष्ण मंदिर बनवाने और राम मंदिर न बनने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। जिसका जवाब देते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने सपा मुखिया मुलायम सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि मैं उन लोगों की बात नहीं करता, जो लोग यह बात कहते थे कि एक नहीं एक हजार कार सेवकों पर गोली चलाने की जरूरत होगी तो गोली चलवाऊंगा।

राहुल अखिलेश की दोस्ती पर कसे तंज

वही कोंग्रेस के राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग मंदिर जाने से ऐतराज करते थे। आज एक अमेठी के तथाकथित नेता शिव भक्त बन गए है और इटावा के एक नौजवान नेता कृष्ण भक्त बन गए है। अब इससे ज्यादा अच्छे दिन आयेंगे। क्या इतना सुनते ही जनसभा में बैठे लोग खिलखिला उठे।

अखिलेश राजनीतिक तौर पर हो गए बेरोजगार


वही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निसाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हार की हातासा झेलने के बाद अब उनकी मानसिकता विषाद भरी हो गई है और वो राजनैतिक तौर पर बेरोजगार हो गए है। उन्हें सिर्फ अपने ही काम याद रह गए है। दूसरी सरकार के अच्छे काम उन्हें नहीं दखाई दे रहे है। वहीं कूड़े के ढेर पर हेलीपैड और देश के प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत अभियान दोनों को लेकर किये गए सवाल पर डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कोई जवाब नहीं दिया।