मतदाता सूची से इनके नाम हुए गायब
रविवार को निकाय चुनाव के दूसरे चरण में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र समेत कई दिग्गज अपने मताधिकार का इसलिए इस्तेमाल नहीं कर सके क्योंकि मतदाता सूची से उनका नाम गायब था। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के अलावा मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, डीजीपी सुलखान सिंह और तीन बार के मेयर रहे डॉ. दाऊजी गुप्ता का नाम भी वोटर लिस्ट से गायब था। इससे पहले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराजने मतदाता सूची से अपना नाम गायब होना एक साजिश करार दिया, वहीं कांग्रेस की पूर्व विधायक अन्नू टंडन का भी नाम मतदाता लिस्ट से नदारद था। ये दिग्गजों की बात है, जबकि भारी संख्या में आम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हैं।