उन्नाव. भाजपा साक्षी महाराज का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। साक्षी महाराज ने इसे गहरी साजिश बताया है। उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि जिला अधिकारी नए हैं, परंतु अपरजिलाधिकारी काफी लंबे समय से जनपद में तैनात हैं। इसके बाद भी इतनी बड़ी चूक चूक नहीं है। सांसद का नाम वोटर लिस्ट से गायब होना किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।