वहीं जिला अधिकारी अनिल पाठक ने बताया कि पाचों नगर निकाय क्षेत्रों में शान्ति पूर्ण मतदान चल रहा है। साथ ही एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने भी मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया। नवसृजित अयोध्या नगर निगम के 60 वार्ड के लिए 54 मतदान केंद्र व 184 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। जहां पर 1 लाख 91 हजार 218 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अयोध्या नगर निगम, रुदौली नगर पलिका, बीकापुर, गोशाईगंज और भदरसा नगर पंचायत में शांति पूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए 23 आरओ, 39 एआरओ, 272 पीठासीन, 272 मतदान अधिकारी प्रथम, 272 मतदान अधिकारी द्वितीय, 272 मतदान अधिकारी तृतीय, 184 मतदान अधिकारी चर्तुथ लगाए गए हैं। जबकि 100 मतदान कार्मिक रिर्जव में रखे गए हैं।