7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिये फैजाबाद में कुल कितने मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य 22 नवम्बर को होना है मतदान

फैजाबाद में चार नगर पालिका में चुने जायेंगे अध्यक्ष और सभासद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फैजाबाद

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 21 Nov 2017, 2:52 PM IST

Preparation Complete First phase of polling Nagar Nikay Chunav

Nagar Nigam ayodhya

फैजाबाद . 22 नवम्बर को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं जिला प्रशाशन के सहयोग से मतदान को शांति पूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए तैयारियां पूरी हैं .जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 अनिल कुमार पाठक ने बताया कि नगर निकाय चुनाव हेतु 23 आर0ओ0, 39 ए0आर0ओ0, 272 पीठासीन, 272 मतदान अधिकारी प्रथम, 272 मतदान अधिकारी द्वितीय, 272 मतदान अधिकारी तृतीय, 184 मतदान अधिकारी चर्तुथ लगाये गये है .जबकि 100 मतदान कार्मिक रिर्जव में रखे गये है. नगर निकाय चुनाव में 2 लाख 62 हजार 53 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें. जिसमें 1 लाख 38 हजार 678 पुरूष तथा 1 लाख 23 हजार 375 महिला मतदाता होंगी. नगर निगम अयोध्या में 60, नगर पालिका रूदौली में 25, नगर पंचायत गोसाईगंज में 12, नगर पंचायत भदरसा में 11 तथा बीकापुर में 11 कुल 119 वार्ड है, जिसमें 79 मतदान केन्द्र तथा 272 मतदेय स्थल बनाये गये है.

फैजाबाद में चार नगर पालिका में चुने जायेंगे अध्यक्ष और सभासद

नगर निगम अयोध्या के मतदाता महापौर के 9 प्रत्याशियों में से किसी एक का चयन करना होगा, अध्यक्ष पद हेतु रूदौली में 5, गोसाईगंज में 6, भदरसा में 4 व बीकापुर में 15 प्रत्याशी खड़े है, जबकि अयोध्या नगर निगम में पार्षद पद हेतु 439, नगर पालिका रूदौली में सदस्य पद हेतु 127, नगर पंचायत गोसाईगंज 59, भदरसा में 41 तथा बीकापुर में 76 प्रत्याशी सदस्य पद हेतु खडे है. चुनाव हेतु 54 हल्के वाहन, 61 भारी वाहन लगाये गये है, किसी पोलिंग पार्टी को जरा से भी परेशानी न हो इसलिए मतदान दलो के प्रस्थान व वापसी स्थल पर नगर निगम अयोध्या हेतु 20, रूदौली में 5, गोसाईगंज व भदरसा में 2-2 तथा बीकापुर में 3 काउन्टर बनाये गये है. मंगलवार को पोलिंग पार्टियाँ अपनी ड्यूटी पर तैनात होने के लिए रवाना की जा रही हैं .बताते चले कि फैजाबाद जिले में अयोध्या नगर निगम में चुनाव बेहद दिलचस्प हैं इस सीट पर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है और खुद मुख्यमंत्री ने फैजाबाद आकर जनसभा के जरिये मतदाताओं से वोट माँगा था और कहीं न कहीं ये सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है .